भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का हुआ प्रथम दल्ली राजहरा आगमन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू का हुआ प्रथम दल्ली राजहरा आगमन। भाजयुमो दल्ली राजहरा द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ के अवसर पर पहुंचे अमित साहू का भव्य स्वागत दल्ली राजहरा युवा मोर्चा द्वारा किया गया जिसमे विशाल बाइक रैल्ली नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए आयोजन स्थल पहुंची। नगर अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भाजयुमो द्वारा कराए जा रहे है कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर अमित साहू ने प्रत्येक कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर दिया है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए प्रदेश महामंत्री टिकेश्वर जैन ने कहा कि जैसा विवेकानंद जी कहते थे कि सच्ची सफलता और आनंद का सबसे बड़ा रहस्य यही है कि वो व्यक्ति उसके बदले कुछ नही मांगता उसी प्रकार ये स्वास्थ्य शिविर भी युवा मोर्चा द्वारा निस्वार्थ एवं सेवा भवना से कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये युवा मोर्चा ही है जो राजनीति के साथ सामाजिक कार्यो में भी सदैव तत्पर रहता है और राष्ट्रहित की सोच रखता है। साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसान हितैषी बनी फिर रही ये कांग्रेस की सरकार झूट और वादाखिलाफी की सरकार है।
आज भाजाप विपक्ष में है पर आने वाला समय भाजपा का ही रहेगा क्योंकि जनता ये जान गयी है कि कैसे ये सरकार झूठी और भरष्टाचार से लिप्त है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मे स्वास्थ्य सुविधाओं को अपने प्रयासों से उच्च श्रेणियों में ला दिया है। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा स्वास्थ्य शिविर में सेवा दे रहे एवं नगर के सभी डॉक्टर्स का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत सेवलानी, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे, सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शीतल नायक, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री विकास जैन, खेम लाल देवांगन, जिला उपाध्यक्ष संदीप साहू, संजय साहू, एकांत पवार, सोनू ठगेल जिला मंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव रिंकू शर्मा, शशिकांत निषाद, सौरभ लुनिया, भूपेंद्र श्रीवास,राजहरा मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी महेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कासिम कुरेशी, चिखलाकस नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम भाजयुमो नगर महामंत्री, एम एस श्रीजीत भूषण निर्मलकर, कोषाध्यक्ष सौरभ लोढ़ा उपाध्यक्ष पंकज धनकर निलेश श्रीवास्तव राजकुमार गुप्ता अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दमन दीप सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम भाजयुमो नगर मंत्री दुर्गेश साहू चाणक्य अनिकेत देशहरा, आदित्य बहरा, हितेश कुमार उमेश विश्वकर्मा शंकर साहू जसवंत नायक उषा अश्टिकर, योगमाया साहू, अविनाश मालवीय जय साहनी, अमर ठाकुर, प्रणव शंकर, मनीष पाठक, संतोष यादव, बिट्टू, विकास जैन साथ ही भाजपा के बहुत से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।