सरकंडा में तीन दिवसीय प्रभात फेरी बड़े ही धूमधाम से निकलेगी
पुज्य सिंधी पंचायत सरकंडा के तत्वाधान मे गुरुनानक जयन्ती के पावन पर्व पर 16नवंबर से18नवम्बर तक (तीन दिन) प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7 बजे तक प्रभात फ़ेरी निकाली जायेगी,जो कि निम्नानुसार रास्ते (मोहल्ले) से होकर गुजरेगी जिसमे आप समस्त सरकंडा सिंधी समाज के निवासी सपरिवार उपस्थित होकर लाभ उठावे,
प्रभात फ़ेरी दिनांक 16.11.21(प्रथम दिन सुबह 5 बजे) रिषभ अपार्टमेन्ट जबडापारा गुरुद्वारा से निकलकर मेन रोड गायत्री हास्पिटल रोड से चटर्जी गली से होकर वापस रिषभ अपार्टमेन्ट आयेगी
17.11.21(दुसरा दिन सुबह 5बजे) रिषभ अपार्टमेन्ट से निकलकर सिंधी मोहल्ला से पमनानी गली से निकलकर मेन रोड सीपत चौक से गुप्ता डेयरी के सामने गली से होकर कालीबाडी होते हुए वापस रिषभ अपार्टमेन्ट आयेगी
18.11.21(तीसरा दिन सुबह 5बजे) रिषभ अपार्टमेन्ट से निकलकर पुजापार्क से मुक्तिधाम रोडसे तिर्थानी गली से पार्वती टावर होते हुए वापस मेन रोड से जबडारोड से मोतीलाल पमनानी गली से बसंत शर्मा गली से होकर रिषभ अपार्टमेन्ट मे समाप्त होगी।समाप्ति के बाद ही प्रसाद वितरण किया जाएगा।यह जानकारी सरकंडा पूज्य सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष महेश कुमार पमनानी जी ने दी
श्री विजय दूसेजा जी की खबर