सेवा करने वालो का हुआ सम्मान ,, रेखा और सतराम का

सेवा करने वालो का हुआ सम्मान ,, रेखा और सतराम का

सेवा करने वालो  का हुआ सम्मान ,, रेखा और  सतराम का

सेवा करने वालो  का हुआ सम्मान ,, रेखा और  सतराम का 


           कोटा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोबरीपाट में वर्ल्ड विजन इंडिया द्वारा आयोजित टीचर ट्रेनिग प्रोग्राम के समापन अवसर पर कोटा शिक्षक समुदाय द्वारा शिक्षक नारायण नायक के नेतृृत्व में सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के सदस्यों रेखा आहूजा , राजेश खरे व सतराम जेठमलानी को शाल श्रीफल व अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया -
           ज्ञातव्य है कि सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल द्वारा गत चार वर्षों से दूर देहात के दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बच्चो व उनके परिजनो को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित किया जाता है -
        उनमें आपसी स्वस्थ प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट किट का वितरण , बैडमिंटन फुटबाल आदि खेल सामग्री का वितरण , स्कूली बच्चों को स्टेशनरी व ड्रेस वितरण तथा ज्यादा हाजिरी और ज्यादा प्राप्तांक वाले बच्चो को मैडल , सम्मान पत्र व उनके माता पिता को भी गरिमामय समारोह में शाल श्रीफल व साड़ी भेंटकर सम्मानित किया जाता है जिससे ग्रामिणो में उत्साह का संचार व शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है

श्री विजय दुसेजा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3