स्पेशल ओलंपिक छत्तीसगढ़ द्वारा आनंद पब्लिक स्कूल में यूनिफाइड खेल का आयोजन-
Special Olympics Bharat Chhattisgarh की बैनर तले यूनिफाइड चैंपियन स्कूल खेल का आयोजन नगर पंचायत डौंडीलोहारा के हृदय स्थल पर स्थित आनंद पब्लिक स्कूल डौंडीलोहारा में सार्थक मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र धमतरी के साथ यूनिफाइड गेम का आयोजन किया गया । यूनिफाइड गेम में एक स्पेशल एथलीट एवं एक नॉर्मल एथलीट इन दोनों की जोड़ी के साथ एक टीम बनाकर खेल खेला जाता है, इस खेल को सफल बनाने में स्पेशल एथलीट (धमतरी स्कूल से) साथ ही नॉर्मल एथलीट (आनंद पब्लिक स्कूल से) इन दोनों का सहयोग रहा। इस आयोजन में यूनिफाइड गेम के तहत एथलेटिक्स, बोच्ची,फुटबॉल ,बैडमिंटन एवं बाल बाकेट का प्रतियोगिता हुआ, जिसमें भाग लेने वाले हमारे स्पेशल एथलीट हैं - मनीषा साहू,विनित बघेल,सत्यांशुदीप, देवश्री, यज्ञदत्त, अर्जुन चक्रधारी, भारती पटेल,कुलदीप बंजारे, वत्सला साहू,आकाश आहूजा।
एवं यूनिफाइड पेअर के रूप में हैं - प्रियांशु, गंगाधर, केशव आनंद, दिव्या जैन, रेहान अली, कुशल साहू, अरिहंत जैन, मेहुल जैन, पूर्वी जैन, डिम्पी चंद्राकर, जिनेन्द्र यादव, कृति यादव।
इनकी सहभागिता से यह खेल खेली गई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के प्रिंसिपल संदीप नायक,संस्था के मैनेजर श्री हीरा चंद जैन ,प्रधान पाठक श्रीमती नोम साहू, डॉक्टर सरिता दोशी अध्यक्ष सार्थक मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र धमतरी , श्रीमती स्नेहा राठौड सचिव सार्थक मानसिक दिव्यांग प्रति प्रशिक्षण केंद्र धमतरी , प्रशिक्षक श्री मुकेश चौधरी, कुमारी देविका दीवान ,श्रीमती मैथिली गोड़े ,श्री रवि जैन नेशनल यूथ काउंसिल मेंबर ऑफ स्पेशल ओलंपिक भारत छत्तीसगढ़, श्री आकाश दुबे अध्यक्ष जिला स्पेशल ओलंपिक समिति बालोद ,ममता खेल विशेषज्ञ जिला स्पेशल ओलंपिक समिति बालोद, खिलेश्वर प्रसाद सदस्य एवं गवर्नमेंट पीटीआई जिला स्पेशल ओलंपिक बालोद एवं आनंद पब्लिक स्कूल डौंडीलोहारा के समस्त स्टाफ गण उपस्थित हुए।
समापन की कड़ी में अतिथि के रुप में उपस्थित आनंद पब्लिक स्कूल डौंडीलोहारा के सम्मानीय अध्यक्ष श्री दिनेश लोढ़ा जी एवं श्री राजू जी पारख, डॉक्टर सरिता डॉक्टर सरिता दोशी, श्रीमती स्नेहा राठौड़ ,आदरणीय प्रिंसिपल श्री मुकेश चौधरी, नोम साहू ,आकाश दुबे ,ममता, रचना मिश्रा, कौशल्या ,एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।अतिथियों के द्वारा समस्त खिलाड़ी बंधुओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। स्पेशल एथलीट सत्यांशु दीप ने अपनी प्रतिभा दिखलाते हुए वाद्ययंत्र की मधुर स्वरों से सभी का मन मोह लिया।
अध्यक्ष दिनेश लोढ़ा जी ने अपने आशीषवचन में कहा कि यह हमारी संस्था के लिए गौरव की बात है और हम सब के लिए गौरव की बात है कि स्पेशल ओलंपिक का आयोजन बालोद जिला में प्रथम बार हुआ ,जो कि हमारी संस्था को प्राप्त हुआ ,इसके लिए एरिया एक्टर डॉ प्रमोद तिवारी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमारी संस्था को चुना। हम उन्हें विश्वास दिलाना चाहते हैं कि जब कभी भी हमारे संस्था से सेवा की जरूरत होगी निसंदेह हमें निर्देशित करेंगे और इस प्रकार का आयोजन निरंतर हमारी संस्था में होती रहे एवं समस्त खिलाड़ियों को बहुत-बहुत धन्यवाद बधाइयां दी ।
क्योंकि यह समाजकार्य सभी नही कर पाते, आप सभी को सलाम है कि आपने स्पेशल खिलाड़ियों के लिए अपना अमूल्य समय निकाला, इसी प्रकार से हमें आगे भी आप सहयोग करते रहेंगे एवं आगे आकर समाज से अछूते ,समाज में छुपे स्पेशल खिलाड़ियों को स्पेशल ओलंपिक से जुडने का प्रयास करें।
डॉक्टर सरिता दोशी ने भी आभार प्रकट करते हुए कहा हमें अवसर प्राप्त हुआ जिसके लिए सर्वप्रथम में रवि जैन को बधाई देना चाहती हूं और धन्यवाद ज्ञापित करना चाहती हूं कि उनके द्वारा हम इस स्पेशल ओलंपिक में जुड़े और हमारे खिलाड़ियों को यह खेल के रूप में उनके शारीरिक मानसिक एवं सर्वांगीण विकास में सहयोग किए एवं डॉ प्रमोद तिवारी जी को भी बहुत-बहुत धन्यवाद ,कि उनका मार्गदर्शन बिल्कुल हमें समय-समय पर मिलता रहता है।
इस आयोजन को सफल बनाने में ए पी एस डौंडीलोहारा के समस्त पदाधिकारी मैनेजर, प्रिंसिपल,कोऑर्डिनेटर नोम साहू एवं समस्त एपीएस स्टाफ का विशेष सहयोग रहा,डॉक्टर सरिता दोशी अध्यक्ष सार्थक मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र धमतरी ,श्रीमती स्नेहा राठौड़ सचिव सार्थक मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र धमतरी ,प्रशिक्षक श्री मुकेश चौधरी ,श्रीमती मैथिली गोड़े ,देविका दीवान ,रवि जैन एनवाईसी SOBछत्तीसगढ़ ,अकाश दुबे, ममता ,खिलेश्वर प्रसाद ,रचना मिश्रा ,कौशिल्या एवं समस्त स्टाफ अपना विशेष सहयोग दिए।