बाबा मेहरशाह साहिब जी का तीन दिवसीय वर्सी महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ
सतना ,, परम् पूज्य सतगुरु श्री महंत बाबा मेहरशाह साहिब जी का 11 वां वर्सी उत्सव सिधी कालोनी स्थित बाबा मेहरशाह दरबार में तीन दिवसीय दि. 15, 16 एवं 17 अक्टूबर को धुमधाम से मनाया गया दरबार में श्री बहराणा साहिब (इष्ट देव भगवान श्री झूलेलाल जी) की पूजा अर्चना की गई । तीन दिवसीय वर्सी महोत्सव का
आयोजन बाबा पुरषोत्तम दास साहिब जी के सानिध्य मे हुआ
दरबार के प्रमुख प्रवक्ता राजकुमार बजाज ने बताया कि सतगुरु श्री 1008 महंत बाबा मेहरशाह साहिब जी का इस वर्ष दि. 15, 16 एवं 17 अक्टूबर को धुमधाम से मनाया गया,इस अवसर पर भारत के अनेक शहरो से संत , महापुरुष, विद्वानजनों का आगमन एवं गुणी महात्मा पधारें वर्सी उत्सव के उपलक्ष्य में श्री झूलेलाल मंदिर के संत समाणामल जी ने मधुर गीतों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।दि. 15 अक्टूबर को वर्सी उत्सव का विधिवत आरंभ सुबह श्री आशादीवार सत्संग, नितनेम, अरदास के साथ हुआ सुबह 12 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ हुआ । वही शाम 5 से 8 बजे कथा बाबा आनंद राम दरबार के एकादशी वाले श्री बलराम भैय्या जी चकरभाटा वालो के श्री मुख से भक्तमाल कथा आरंभ हुई
कथा में भक्त माधव दास भक्त नरसी मेहता भक्त तुलसीदास ओर कई भक्तों की कथा हुई जिसका संगत में लाभ लिया कहते हैं राधा कृष्ण भगवान जी भी भक्तों की कथा सुनने आते हैं
बाबा मेहर शाह दरबार के संत श्री
पुरुषोत्तम दास जी का भी आशीर्वाद संगत को प्राप्त हुआ
भक्त माल कथा में कई भक्तों की प्रेम भाव से भरी कथाओं का आनंद बरसा सरी साध संगत बहुत ही भाव विभोर हो गई
इसलिए साईं पुरुषोत्तम दास जी ने भक्तमाल का एक पाठ और बढ़ा दिया भोग साहब जो सुबह होना था वह संध्या 6:00 से 8:00 बजे भक्तों की रस मेय्य कथा के द्वारा संपन्न हुआ
कार्यक्रम के आखिर में अरदास की गई विश्व कल्याण के पल्लव पाया गया प्रसाद वितरण किया गया आए हुए संत महा जनों का स्वागत और सम्मान किया गया
गर्मियों में एक बार फिर भक्ति की गंगा बहेगी और एक नई भक्त कथा का आयोजन बाबा मेहर साह दरबार में होगा
श्री विजय दूसेजा जी की खबर