दल्ली राजहरा नगर के बूथ क्रमांक 196 वार्ड क्रमांक 20 महात्मा गांधी वार्ड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती
दल्ली राजहरा नगर के बूथ क्रमांक 196 वार्ड क्रमांक 20 महात्मा गांधी वार्ड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। आज पंडित जी के जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा बालोद जिला की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरण सिन्हा ने दल्ली राजहरा नगर के बूथ क्रमांक 196 वार्ड क्रमांक 20 महात्मा गांधी वार्ड में कार्यक्रम आयोजित किया
जिसमें मुख्य रुप से सुखन्तीन ठाकुर ,ब्याला, भुनेश्वरी,मुन्नी,ललिता,शकुन ,रंभा ,गीता,मोनू,केसरी, तनुजा,मनन गुप्ता, राजेश काम्बले,महेंद्र पिपरे ,ज्योतिलता एवं समस्त वार्ड वासी सम्मिलित थे ।