नगर के रणवीर सिंह ने जीता 18वी राज्य स्तरीय एथेलिटिक्स में स्वर्ण
रायपुर में आयोजित 18वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय एथेलिटिक्स प्रतियोगिता में लौह नगरी दल्ली राजहरा के हैमर थ्रो के खिलाड़ी रणवीर सिंह नायक ने हैमर थ्रो इवेंट में 60.22 मीटर का तार गोला फेक समूचे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान अर्जित कर स्वर्ण पदक जीता। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 27 सितंबर से तमिलनाडु में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एथेलिटिक्स स्पर्धा में उनका चयन हुआ है। ज्ञात हो रायपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 1500 खिलाडी ने 25 इवेंट में भाग लिया पर जंहा पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रणवीर सिंह ने पदक अर्जित किया।
दल्ली राजहरा के गौरव एंव होनहार हैमर थ्रो खिलाड़ी रणवीर सिंह नायक की शानदार उपलब्धि पर उनके कोच अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी बालमुकुंद सिंह, बी.एस.पी जिम के कोच कृषणामुर्ति, नगरपालिका अध्यक्ष शीबू नायर राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष एंव भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, बालोद जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे, भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष संजीव सिंह रणवीर सिंह के पिता मुलायम सिंह नगर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री भूषण निर्मलकर एंव महामंत्री द्वय एम.एस.श्रीजीत भाजपा मंडल महामंत्री महेन्द्रसिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दमन दीप सिंह बालोद जिला कांग्रेस सेवा दल प्रभारी संतोष पांडेय, राजहरा एथैलैटिक्स क्लब के कोच श्री सुदर्शन सिंह, सपन जैना, समाजिक कार्यकर्ता रामू शर्मा, विलियम भावरा, भुतपूर्व सैनिक संघ के खेल प्रभारी पुरण लाल पुसरिया सहित बालोद जिला खेल संघ के समस्त पदाधिकारियों सहित खेलप्रेमी लोगो ने दल्ली राजहरा के इस खिलाड़ी के सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।