डीपीएस में राज्य स्तरीय खो - खो प्रतियोगिता का शुभारंभ
कवर्धा - छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो - खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर बालक - बालिका खो - खो प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिनांक 7 सितंबर मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल महाराजपुर कवर्धा में मुख्य अतिथि श्रीमान ऋपि शर्मा जी अध्यक्ष नगर पालिका कवर्धा , अध्यक्षता श्रीमान जमील खान उपाध्यक्ष नगर पालिका कवर्धा , विशेष अतिथि श्रीमती शिरोमणि माथुर माउंडर मेम्बर दिल्ली पब्लिक स्कूल कवर्धा , विद्यालय के चेयरमैन श्री आशुतोष माथुर , सचिव श्री शिवांग अग्रवाल , सदस्य श्रीमती अवनी अग्रवाल , नगर पालिका कवर्धा से सुनिल साहू पार्षद , श्री जाकीर खान एण्डरमेन , बिलाल खान , छग एमेच्योर खो - खो संघ के महासचिव श्री गोविन्द मुदलियार , श्री राजेन्द्र भारतद्वाज , श्रीमती जानवी मुदलियार , श्रीमती मिनाक्षी अग्रवाल लायंस क्लब दुर्ग , श्री अखील जोशी समाजसेवी के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 12 बालक एवं 12 बालिका टीमों के कुल 336 खिलाड़ियों व 40 खो - खो आफिसियल्स भाग ले रहे हैं । टीमों को चार ग्रुप में बांटकर लीग मैचों के आधार पर प्रतियोगिता कराई जा रहीं हैं । आवास , भोजन , मैदान , पुरस्कार की सारी व्यवस्था स्व . आलोक माथुर पूर्व कोषाध्यक्ष छग खो - खो महासंघ के स्मृति में प्रदान किया जा रहा है । मुख्य अतिथि ऋषि शर्मा जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि आप सभी भविष्य के स्टार प्लेयर है आप सब हमारे गौरव है । आप लोग अच्छे खेल का प्रदर्शन करें और अपना व देश का नाम रोशन करें । डीपीएस के फाउंडर मेम्बर श्रीमती शिरोमणि माथुर ने बच्चों को आर्शीवाद प्रदान करते हुये सभी की उज्जवल भविष्य की कामना की । खो - खो संघ के महासचिव श्री मुद्दलियार ने कहा कि आप लोग अच्छे खेल का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार रहे और खेलो इण्डिया जैसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में छग का प्रतिनिधित्व करे यही शुभकामना है ।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय के प्राचार्य श्री एन राजेश कुमार , दीपक शर्मा , राजू चन्द्रवंशी , सैय्यद आजम अली , गोपेश्वरदास मानिकपुरी , सुरज गोस्वामी , भुपेन्द्र साहू , प्रशांत पोल , रूखसार खान , जितेश ठाकुर के साथ - साथ सचिन डोंगरे संयुक्त सचिव खो - खो संघ , मो . फिरोज रहमान कन्विनर , रेफरी बोर्ड , टोमेश टाकुर , श्यामसुंदर , सी.एच. जगदीश , सफर सिद्धिकी , कुलेश्वर जोशी , संदीप रात्रे की सराहनीय योगदान है । सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन श्री तरूण कुमार शुक्ला सचिव छग खो - खो संघ के द्वारा की गई । ०