D-MAC फिटनेस क्लास के सदस्यों ने मनाया शिक्षक दिवस
गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः
इन्ही पंक्तियों का स्मरण करते हुए D-MAC फिटनेस क्लास के सदस्यों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने डांस शिक्षक विजय बोरकर, एम एस श्रीजीत एवं माइल्स एस मिलन का सम्मान कर शिक्षक दिवस को बड़े धूम धाम से मनाया। सर्वप्रथम तिलक एवं आरती कर डांस शिक्षको का स्वागत किया गया तत्पश्चात माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया।
इसके पश्चात डी-मैक फ़िटनेस क्लास की शयमली रॉव ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गयी। अतिथयो के सम्मान एवं परिचय के बाद क्लास के हेम, टेमिन, दिया पंजवानी, रजनी,पूनम, मोनिका भट्टाचार्य, लक्ष्मी सेठी, रागिनी, विमला साहू, पुष्पा, पूर्णिमा मंडल एवं दीप्ति पटेल द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। शिक्षक दिवस के इस कार्यक्रम में शिल्पा जयसवाल, स्वाति एवं ईशा के द्वारा मनमोहक गीत की प्रस्तुति दी गई, प्रिया लोहिया एवं दामिनी द्वारा शिक्षकों के महत्व के बारे में कविता प्रस्तुत की गई एवं गीता भारद्वाज के द्वारा मिमिक्री एक्ट का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन अनुराधा सिंह एवं कमलजीत बंसल के द्वारा किया गया। संचालक विजय बोरकर ने बताया कि वर्षो से नगर में संचालित डी-मैक फ़िटनेस क्लास में नगर की बहुत से महिलाएं जुम्बा डांस का प्रशिक्षण लेते है यंहा फिटनेस एवं डांस के साथ साथ ही सामाजिक कार्यो में भी सबके द्वारा बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया जाता है,
महिला दिवस के अवसर पर नगर के सफाई कर्मचारियों का नगर के वरिष्ठ कलाकारों का सम्मान समारोह एवं अन्य बहुत से सामाजिक कार्यक्रमों से पूरे सदस्य जुड़े हुए हैं इस सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। नारी शक्ति को सलाम करते हुए कहा कि नारी ही शक्ति है नर की नारी ही शोभा है घर की जो उसे उचित सम्मान मिले घर में खुशियों के फूल खिले। कार्यक्रम में डिमैक के सभी सदस्य मौजूद थे।

