हास्य हर्बल योग क्लब में शिक्षक दिवस मनाया
हास्य हर्बल योग लाफ्टर क्लब में शिक्षक दिवस बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया गया।सर्वप्रथम क्लब के योग शिक्षक श्री नरेश गेहानी जी का फूल व माला पहनाकर सम्मान किया गया तत्पश्यात क्लब की महिला सदस्य आभा सक्सेना जी ने गुरू की महिमा का वर्णन किया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष कन्हैया आहूजा जी ने कहा कि जिन गुरूओं ने हमें शिक्षा का ज्ञान दिया ऐसे सभी गुरूओं को हमारा सादर प्रणाम है ।इस अवसर पर अमर रूपानी,परमेश्वर तिवारी,राजू हरियानी,प्रताप पृथ्वानी,लोमस साहू,रंजना ठाकुर,प्रताप पारवानी,अाभा सक्सेना सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे
श्री विजय दुसेजा जी की खबर