*खरोरा में श्री गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी प्रारंभ*

*खरोरा में श्री गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी प्रारंभ*

*खरोरा में श्री गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी प्रारंभ*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*खरोरा में श्री गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी प्रारंभ*
खरोरा
धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, खरोरा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। प्रभात फेरी का शुभारंभ 11 नवंबर से हो गया है, जो 20 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन निकाली जाएगी।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभात फेरी प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से प्रारंभ होती है। प्रभात फेरी अग्रसेन चौक, तिगड़ा चौक एवं पुराना बस स्टैंड सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचती है।
इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में शब्द-कीर्तन, अरदास एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। प्रभात फेरी में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए गुरु नानक देव जी के संदेशों का स्मरण कर रहे हैं, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय हो रहा है।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समस्त साध-संगत से अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुंचकर प्रभात फेरी में शामिल होने तथा गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है।
उक्त जानकारी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, खरोरा की प्रबंधक कमेटी द्वारा दी गई।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3