*कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने सरोवर तालाब में किया स्नान-ध्यान एवं दीपदान, पुण्य लाभ की कामना*

*कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने सरोवर तालाब में किया स्नान-ध्यान एवं दीपदान, पुण्य लाभ की कामना*

*कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने सरोवर तालाब में किया स्नान-ध्यान एवं दीपदान, पुण्य लाभ की कामना*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने सरोवर तालाब में किया स्नान-ध्यान एवं दीपदान, पुण्य लाभ की कामना*
खरोरा
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज नगर के सरोवर तालाब में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने पवित्र स्नान एवं पूजा-अर्चना कर दीपदान किया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस पूरे महीने में किए गए स्नान, दान, जप, तप एवं दीपदान का पुण्य फल अनंत गुना प्राप्त होता है। विशेषकर कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों एवं सरोवरों में स्नान तथा दीपदान करने का विशेष महत्व है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंडित सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि शास्त्रों में बारह महीनों में कार्तिक मास को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं पुण्य संचय के लिए श्रेष्ठ माना गया है। भगवान विष्णु ने भी महीनों में स्वयं को कार्तिक मास बताया है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी एवं भगवान शिव की आराधना करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से पूरे वर्ष गंगा स्नान करने के समान पुण्य मिलता है। यदि किसी कारणवश पवित्र नदी में स्नान करना संभव न हो तो घर पर स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है। इस दिन स्नान के साथ दान-पुण्य, दीपदान, व्रत एवं पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन देवता स्वर्ग में दीपोत्सव मनाते हैं। शाम के समय तुलसी के पौधे के समीप दीपक जलाकर परिक्रमा करने से भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। वहीं जरूरतमंदों को भोजन कराने, अन्न एवं गौदान करने को भी पुण्यदायी माना गया है।
कार्तिक पूर्णिमा पर सत्यनारायण भगवान की कथा, विष्णु सहस्रनाम एवं धार्मिक ग्रंथों का पाठ और श्रवण करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से किए गए पूजा-पाठ एवं दीपदान से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मकता आती है।
इसी धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ खरोरा नगर में महिलाओं ने सरोवर तालाब पहुंचकर स्नान-ध्यान एवं दीपदान किया। पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3