*बहनों ने भाइयों के माथे पर लगाया दीर्घायु का तिलक*

*बहनों ने भाइयों के माथे पर लगाया दीर्घायु का तिलक*

*बहनों ने भाइयों के माथे पर लगाया दीर्घायु का तिलक*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 
*बहनों ने भाइयों के माथे पर लगाया दीर्घायु का तिलक*
खरोरा;- अंचल में धनतेरस, दिपावली,  गोवर्धन पूजा सहित भाई दूज का पर्व भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। भाई बहन-भाई के प्यार का प्रतीक भाई दूज बड़े उल्लास के साथ रविवार  को मनाया गया। बहनों ने भाई को  तिलक कर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए कामना की। कर भाइयों ने भी अपनी बहनों के लिए  उपहार खरीदकर उन्हें दिए। दिवाली  की रौनक भाई दूज के दिन भी खूब का दिखाई दी।
 बहनों में काफी उत्साह देखा गया भैया दूज पर्व को लेकर भाइयों एवं बहनों में काफी उत्साह देखा गया। बहनों ने सुबह उठकर पर्व की तैयारियां शुरू कर दीं। बहनों ने अपने भाइयों की आरती की, तिलक लगाई और रक्षा सूत्र पहनकर सुख समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की  । साथ ही बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी कराया। यम द्वितीया यमुना और भाई टिका के नाम से जाने जाने वाले इस पर्व में मान्यता के अनुसार सूर्यपुत्र यम अपनी बहन यमुना के घर मिलने  आए। थे । उनके स्वागत से प्रसन्न होकर रक्षा करने का वरदान दिया था  । पालन किया जाए तो यमराज  प्रसन्न होकर मनोकामना पूरी करते हैं।
भाई दूज के अवसर पर बहन उपवास रखकर अपने भाई के दीघार्य के लिए कामना करते हुए भाई के माथे पर मंगल टीका लगाकर इस पवित्र पर्व को धूमधाम से मनाया। पंडीत चेतन प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि बहन सुबह स्नान कर नये वस्त्र धारण कर सुबह से अपने भाईयों के लिए व्रत रखती है अक्षत, कुमकुम, रोली, आठदल वाला कमल का फूल लेकर भैया को चैकी में बिठाकर माथे में टीका लगाकर पूजा करती है भाई की लंबी उम्र और कल्याण के साथ व्रत संकल्प लेती है । रोहित वर्मा ने बताया की भैयादूज के लिए सुबह से स्नान करके नये कपडे पहन कर भाईदूज की रस्म के साथ बहन को उपहार दिया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3