*प्रकाश पर्व पर खरोरा में निकला भव्य नगर कीर्तन, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत*

*प्रकाश पर्व पर खरोरा में निकला भव्य नगर कीर्तन, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत*

*प्रकाश पर्व पर खरोरा में निकला भव्य नगर कीर्तन, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*प्रकाश पर्व पर खरोरा में निकला भव्य नगर कीर्तन, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत*
खरोरा। सिख पंथ के प्रथम गुरु,श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर खरोरा में भव्य नगर कीर्तन श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समाज सहित विभिन्न धर्मों एवं समाजों के लोगों ने शामिल होकर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।
नगर कीर्तन का शुभारंभ खरोरा स्थित श्री गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा से हुआ। पांच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब जी की सुंदर पालकी सजाई गई, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। नगर कीर्तन पुराना थाना,  तिगड्डा चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर पालकी एवं पांच प्यारों का भव्य स्वागत किया।
नगर कीर्तन में पंजाब से आए गतका दल ने तलवारबाजी सहित हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। खालसाई शौर्य और वीरता के प्रतीक इन प्रदर्शनों को देखकर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए। वहीं गुरबाणी कीर्तन, गुरु नाम सिमरन एवं गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का संदेश भी दिया गया। प्रकाश पर्व की खुशियों को और बढ़ाने के लिए आतिशबाजी का विशेष आयोजन किया गया।
नगर कीर्तन का विभिन्न चौक-चौराहों पर सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों तथा नगरवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने भी अपने साथियों के साथ नगर कीर्तन का स्वागत कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष श्रद्धा प्रकट की। विभिन्न समाजों के परिवारों एवं श्रद्धालुओं ने पांच प्यारों, गुरु ग्रंथ साहिब जी और संगत का स्वागत करते हुए चाय-नाश्ते की सेवा की। जगह-जगह हुए स्वागत से नगर में धार्मिक सौहार्द, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश देखने को मिला।
प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को भी आकर्षक विद्युत सजावट एवं दीपमालिकाओं से सजाया गया था। गुरु ग्रंथ साहिब जी की आसंदी को विशेष रूप से सजाया गया तथा गुरुद्वारे में गुरबाणी कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन की वापसी पर पूरे सम्मान एवं मर्यादा के साथ गुरु ग्रंथ साहिब जी को पांच प्यारों की अगुवाई में उनके  गुरुसिंघ सभा पर विराजमान कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा प्रबंधक कमेटी द्वारा पांच प्यारों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर गुरु का लंगर भी आयोजित किया गया, जिसकी सेवा सतविंदर सिंह छाबड़ा एवं जसविंदर सिंह छाबड़ा परिवार द्वारा की गई।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा प्रबंधक कमेटी ने नगर कीर्तन में शामिल समस्त साध-संगत, नगरवासियों, सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों तथा सेवा और स्वागत करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में सिख समाज के सदस्यों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3