बेमेतरा:-वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत ग्राम तीवरैया में मंडल स्तरीय जन चौपाल आयोजित, भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप

बेमेतरा:-वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत ग्राम तीवरैया में मंडल स्तरीय जन चौपाल आयोजित, भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप

बेमेतरा:-वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत ग्राम तीवरैया में मंडल स्तरीय जन चौपाल आयोजित, भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप
बेमेतरा:-वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत ग्राम तीवरैया में मंडल स्तरीय जन चौपाल आयोजित, भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप

मताधिकार की रक्षा, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतंत्र की मजबूती के लिए कांग्रेस का जनजागरण अभियान – आशीष छाबड़ा
मेघू राणा बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तीवरैया में मंडल कांग्रेस कमेटी राका-कठिया द्वारा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत मंडल स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार के सम्मान, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के आब्जर्वर माननीय श्री शरद आहिरे जी, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश समन्वयक माननीय श्री मोहम्मद अकबर जी तथा बेमेतरा जिला प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव माननीय श्री सुनील माहेश्वरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन तथा बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
शरद आहिरे ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
जन चौपाल को संबोधित करते हुए AICC आब्जर्वर श्री शरद आहिरे जी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर निर्भर करती है। आज देशभर में मतदाता सूची, वोटों की सुरक्षा एवं निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इन सवालों को जनता के बीच लेकर जा रही है और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की रक्षा का आंदोलन है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जन आवाज को मजबूत करें।
मोहम्मद अकबर ने भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता कमजोर करने का आरोप लगाया
पूर्व मंत्री एवं प्रदेश समन्वयक श्री मोहम्मद अकबर जी ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता किसी भी लोकतंत्र की आधारशिला होती है। जब निर्वाचन आयोग जैसे संवैधानिक संस्थानों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं, तो उन सवालों का जवाब निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और जवाबदेही को लेकर जनता के मन में विश्वास कायम रहना आवश्यक है, लेकिन आज जिस तरह चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उससे लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति चिंता बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी जनता के मताधिकार की रक्षा, पारदर्शी चुनाव व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता के लिए निरंतर संघर्ष करेगी। भाजपा सरकार को जनता के सवालों से बचने के बजाय लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
आशीष छाबड़ा ने कहा– जनता के वोट और लोकतंत्र की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिकता
जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री आशीष छाबड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन यदि मतदाता के अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हों, तो उन सवालों को उठाना प्रत्येक लोकतांत्रिक नागरिक और राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर करने वाले मुद्दों पर जवाबदेही से बच नहीं सकती। कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता आम नागरिकों को जागरूक कर रहे हैं, मतदाता सूची की जांच करने, अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। लोकतंत्र की रक्षा केवल नेताओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों से अभियान को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक एकजुटता के साथ लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए लोकतंत्र, संविधान, मताधिकार और निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। जन चौपाल में क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे प्रांजल तिवारी जी महावीर साहू जी सिद्दीक खान ललित विश्वकर्मा मनोज शर्मा जी कविलाश साहू जी लक्ष्मण साहू सेवक निषाद संत राम ratre जी विजय ratre  जी, रिंकू बंजारे जी राजेश साहू जी रूपलाल निषाद जी बाबूराम साहू जी योगिता साहू जी नंदकुमार बंजारे जी सत्यनारायण साहू जी यशवंत साहू जी लेड़गा साहू जी,  बाजारू यादव जी ऋषि साहू जीनव कांग्रेस प्रवेश तानेश्वषर साहू,,वरुण साहू, ,टिकेश्वर साहु ,महेश गायकवाड़,मनोज साहू, चुरावन साहू,भूपेंद्र गायकवाड़,शिवमंगल चतुर्वेदी सुभाष साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3