*वरिष्ठजनों के चेहरे पर मुस्कान,डॉ. प्रतीक उमरे ने पुलगांव वृद्धाश्रम में वितरित किए कंबल*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को कंबल वितरित किए।इस अवसर पर उन्होंने आश्रम के बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।उन्होंने आश्रम प्रबंधन से वहां मिल रही भोजन,स्वास्थ्य और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं की जानकारी भी ली और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की नींव और अनुभवों का खजाना हैं।उनकी सेवा करना और उन्हें सम्मान देना हमारा नैतिक कर्तव्य है।कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों और वरिष्ठजनों की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है।वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों ने इस पहल की सराहना करते हुए डॉ. प्रतीक उमरे को अपना आशीर्वाद दिया।आश्रम प्रबंधन ने भी इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।