डौंडी जनपद की बैठक में जमकर हंगामा: धान खरीदी के जिम्मेदार अधिकारी नदारद, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने खोला मोर्चा

डौंडी जनपद की बैठक में जमकर हंगामा: धान खरीदी के जिम्मेदार अधिकारी नदारद, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने खोला मोर्चा

डौंडी जनपद की बैठक में जमकर हंगामा: धान खरीदी के जिम्मेदार अधिकारी नदारद, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने खोला मोर्चा
  • डौंडी जनपद की बैठक में जमकर हंगामा: धान खरीदी के जिम्मेदार अधिकारी नदारद, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने खोला मोर्चा

जीवन साहू जी की खबर

डौंडी / दल्लीराजहरा :-

         जनपद पंचायत डौंडी की बैठक जनपद पंचायत के सभागार में बैठक आयोजित हुई, बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों नें बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति और धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
         विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी नें शासन, प्रशासन को आड़े हांथ लेते हुए कहा की वर्तमान में धान खरीदी चल रही है और इस बैठक में ना ही कृषि विभाग के ना ही सहकारिता विभाग के और ना ही खाद्यय विभाग के अधिकारी यहां उपस्थित है। जबकि तीनों विभाग के अधिकारीयों की जवाब दारी धान खरीदी में सबसे ज्यादा होती है और तीनों नदारद है। हम सभी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि है और क्षेत्र के किसान सहित क्षेत्र की जनता की परेशानियों व उनकी समस्याओं को बैठक में अधिकारियों के समक्ष रखते हैं, ऐसे में अधिकारी ही बैठक में उपस्थित नहीं रहेंगे तो फिर हम जनप्रतिनिधि जनता की बातों को कैसे रखेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण कैसे होगा। 
        विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी नें बैठक में उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारी के प्रतिनिधि से पूछा की ग्राम पंचायत साल्हे के किसान हेमेश कुमार साहू के खेत में जो धान लगा हुआ है जिसके सर्वे में आधे में धान और आधे में धनिया लिखा हुआ है। जिससे किसानों को तकलीफ हो रही है, गलत तरीक़े से मुआवना किया जा रहा है, शासन का साफ्टवेयर गलत तरीके से काम कर रहा है। इस संबंध मे विधायक प्रतिनिधि ने संबंधित अधिकारी से फोन पर चर्चा की जिस पर उन्होंने साफ्टवेयर में त्रृटि की बात कही।
          वहीं बैठक में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी नें कहा की प्रदेश की सरकार किसानों के धान खरीदी को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। 
      विधायक प्रतिनिधि नें कहा की किसान और उसका पूरा परिवार साल भर अपने खेतों में कड़ी मेहनत कर फसल उगाते हैं ताकि प्रदेश की जनता को अनाज उपलब्ध हो सके। परंतु वहीं प्रदेश की सरकार किसानों के दुख दर्द और उनकी तकलीफों को नहीं समझ रही। 
          इसी तरह बैठक में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी और उपस्थित जनप्रतिनिधियों नें क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में तेजी लानें और विकास कार्यों मे जनपद सदस्यों को विश्वास में नहीं लिए जानें को लेकिन कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3