*सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा में गूंजे सुआ गीत, राउत नाचा की थाप पर थिरके विद्यार्थी*

*सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा में गूंजे सुआ गीत, राउत नाचा की थाप पर थिरके विद्यार्थी*

*सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा में गूंजे सुआ गीत, राउत नाचा की थाप पर थिरके विद्यार्थी*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा में गूंजे सुआ गीत, राउत नाचा की थाप पर थिरके विद्यार्थी*
खरोरा
 सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा में दीपावली पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। दीपावली अवकाश के पूर्व दिवस पर विद्यालय परिसर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं पारंपरिक लोककलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान बहनों ने पारंपरिक सुआ नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, वहीं भैयाओं ने आकर्षक राउत नाचा की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। इसके साथ ही बहनों द्वारा गौरा-गौरी पूजा एवं उससे जुड़े पारंपरिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सुआ गीतों की मधुर गूंज और राउत नाचा की थाप से पूरा विद्यालय परिसर लोक संस्कृति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी परंपराओं, लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव की भावना को भी मजबूत करते हैं।
अंत में प्रधानाचार्य  संजय वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने और उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की सभी दीदी एवं आचार्यों का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3