*राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतिभा सम्मान -मोहन वर्मा हुए सम्मानित **

*राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतिभा सम्मान -मोहन वर्मा हुए सम्मानित **

*राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतिभा सम्मान -मोहन वर्मा हुए सम्मानित **
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 
*राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतिभा सम्मान -मोहन वर्मा हुए सम्मानित **
खरोरा 
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बलौदा बाजार जिला के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुड़पार ( सिमगा) में पदस्थ व छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्यपाल शिक्षक अवार्ड से सम्मानित शिक्षक  मोहन  वर्मा (प्रभारी प्रधान पाठक) को राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतिभा सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। 
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार व शिक्षकों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित पंजीकृत संस्था शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधि तथा सामाजिक व साहित्यिक क्षेत्रों में प्रेरणादायी -
 उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
     गौरतलब है कि ग्राम अल्दा निवासी शिक्षक  मोहन वर्मा अँचल के कवि , छंदकार व समाज सेवी भी हैं। वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर के अनेक साहित्यिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित होकर अँचल सहित समाज का नाम रोशन कर चुके हैं।
     पंडित देवकी नंदन दीक्षित सभा भवन में सदस्यता शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह के इस  कार्यक्रम में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से चयनित 200 से अधिक नवाचारी - प्रतिभावान शिक्षकों को स्मृति चिन्ह व  प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
   उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक एवं सेवा निवृत केंद्रीय कर्मचारी तिलक डोरे, संस्था के संस्थापक व संयोजक भरत कुमार डोरे, प्रांतीय अध्यक्ष सुमित पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी व शिक्षक शिक्षिकाएँ   उपस्थित रहे।
    इस उपलब्धि के लिए शिक्षक वर्मा को उनके परिवारजनों, ईष्ट मित्रों, साहित्य प्रेमियों,सामाजिक जनों सहित ग्रामवासी व शाला परिवार ने आत्मिक बधाई व शुभ कामनाएँ  देकर हर्ष व्यक्त किया है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3