*शासकीय प्राथमिक शाला पचरी में विद्यार्थियों ने लगाया आनंद मेला, विभिन्न व्यंजनों के स्टालों ने मोहा ग्रामीणों का मन*

 शासकीय प्राथमिक शाला पचरी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यावहारिक ज्ञान एवं आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आनंद मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टाल लगाए, जिनमें गुपचुप, भेल, नड्डा, भजिया, अप्पे, समोसा, जलेबी, चना चरपटी एवं स्पेशल चाय सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। ग्रामवासियों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए स्टालों से व्यंजनों का आनंद लिया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन में संकुल केंद्र पचरी के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्यालयों को भी आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला पचरी के प्रधान पाठक गिरवर प्रसाद सोनी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें शिक्षक स्वीटी देवांगन,
 शोभा रानी नारंग, सविता कोशले एवं हरीश प्रसाद साहू का सक्रिय एवं सराहनीय सहयोग रहा।इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि आनंद मेला केवल खान-पान और मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन के व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक मंच है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में गणितीय गणना, लेन-देन, आर्थिक समझ, संवाद कौशल, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। बच्चे स्वयं सामग्री की व्यवस्था करने, व्यंजनों की तैयारी, मूल्य निर्धारण और बिक्री जैसे कार्यों के माध्यम से व्यवसाय की प्रारंभिक समझ भी प्राप्त करते हैं। इस प्रकार के आयोजन विद्यालय को समुदाय से जोड़ने तथा शिक्षा को आनंददायक और अनुभव आधारित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के उत्साह और ग्रामवासियों की सहभागिता ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सफल आयोजन के लिए संकुल समन्वयक कांत कुमार एवं संकुल प्राचार्य अशोक कुमार कोशले ने विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3