मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सहजता और आत्मीयता से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास के प्रस्तावों को गंभीरता से सुना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सहजता और आत्मीयता से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास के प्रस्तावों को गंभीरता से सुना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सहजता और आत्मीयता से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास के प्रस्तावों को गंभीरता से सुना
# मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह में बालोद जिले के प्रतिनिधियों का हुआ आत्मीय सम्मान

### मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सहजता और आत्मीयता से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास के प्रस्तावों को गंभीरता से सुना
**रायपुर।** मुख्यमंत्री निवास, नया रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के आमंत्रण पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ ( मिशाबंदी परिवार ) श्री सच्चिदानंद उपासने जी के उपस्थिति में बालोद जिले से कृष्णकांत पवार, राकेश छोटू यादव, मुरारीलाल चंदन एवं पुष्पेंद्र धन्नू जैन शामिल हुए। इस अवसर पर मिशाबंदी परिवारों, समाज प्रमुखों एवं प्रदेश के विशिष्टजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह का विशेष आकर्षण मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की सहजता, सरलता और आत्मीय व्यवहार रहा। मुख्यमंत्री जी स्वयं भोजन की टेबल पर उपस्थित होकर अतिथियों से एक-एक कर मिले। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा परिवारजनों का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री जी का आत्मीयतापूर्ण व्यवहार और सभी से सहज भाव से संवाद करना उपस्थितजनों के लिए विशेष अनुभव रहा।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री श्री राकेश (छोटू) यादव ने मुख्यमंत्री जी से डौंडी क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए **मुख्यमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत ग्राम ढोरीठेमा से उरेझा तक सड़क निर्माण** की मांग रखी। इसके साथ ही क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अन्य विकास एवं निर्माण कार्यों के प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत किए।

मुख्यमंत्री श्री साय जी ने सभी मांगों एवं प्रस्तावों को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित विषयों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।
बालोद जिले के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जी की आत्मीय मेजबानी, सहज व्यवहार एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुनने के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

यह दीपावली मिलन समारोह केवल शुभकामनाओं का अवसर नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों और प्रदेश के नेतृत्व के बीच आत्मीय संवाद एवं क्षेत्रीय विकास के विषयों को साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर भी बना।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3