*प्रांतीय गांधी जयंती एवं गांधी प्रतिमा अनावरण समारोह संपन्न, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर हुई शामिल*
*प्रांतीय गांधी जयंती एवं गांधी प्रतिमा अनावरण समारोह संपन्न, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर हुई शामिल*
*बालोद :-* गांधी जयंती के अवसर पर गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम पैरी में के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और उनकी प्रतिमा के अनावरण का प्रांतीय समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में सत्य, अहिंसा और प्रेम के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की। जिसमें सुबह प्रभात फेरी निकालकर शांति और सद्भाव का संदेश दिया गया। तत्पश्चात ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में गौ माता को खिचड़ी भी खिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल हुई। समारोह की अध्यक्षता श्री दीनदयाल चौधरी प्रांतीय अध्यक्ष, सर्वोदय मंडल छत्तीसगढ़ ने की। इसके अलावा कार्यक्रम में क्षेत्र के कई विशिष्ट अतिथि, संरक्षक, सरपंच और सर्वोदय मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनेश कुमार गजेंद्र और दिगंबर सोनबोईर ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चन्द्राकर ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और आत्मचिंतन का दिन है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा, प्रेम और करुणा के जीवंत विचार हैं। बापू ने हमें सिखाया कि समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के उत्थान के बिना वास्तविक स्वतंत्रता अधूरी है। ग्राम पैरी में स्थापित यह गांधी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके महान आदर्शों पर चलने के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। आज आवश्यकता इस बात की है कि हम उनके विचारों को केवल भाषणों तक सीमित न रखें, बल्कि अपने दैनिक जीवन, स्वच्छता अभियानों और ग्रामीण विकास के कार्यों में उतारें। सर्वोदय मंडल और ग्रामवासियों का यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर पुष्पेंद्र चन्द्राकर पूर्व सदस्य, जिला पंचायत बालोद,विष्णु प्रसाद ताम्रकार उपाध्यक्ष, छ.ग. सर्वोदय मंडल एवं मूर्तिकर्त्ता एवं प्रदाता, अलख राम साहू, हिर्री, भेख राम साहू, उत्तम साहू, चुनुराम साहू ,डॉ. रुखमणी साव श्रीमती ममता सेन, श्रीमती मधु देशमुख, गैंद सिंह साहू, श्रीमती भानुमती साहू, श्रीमती रमादेवी ठाकुर, श्रीमती कृष्णाकांता साहू, श्रीमती तुलसी देवी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।