बेमेतरा:-मोहतरा ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में दिवंगतों के परिजनों से मिले आशीष छाबड़ा

बेमेतरा:-मोहतरा ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में दिवंगतों के परिजनों से मिले आशीष छाबड़ा

बेमेतरा:-मोहतरा ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में दिवंगतों के परिजनों से मिले आशीष छाबड़ा
बेमेतरा:-मोहतरा ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में दिवंगतों के परिजनों से मिले आशीष छाबड़ा

दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना
मेघू राणा बेमेतरा। नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहतरा में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट की दुःखद एवं हृदयविदारक घटना में स्वर्गीय छन्नू चंद्राकर जी, स्वर्गीय राधेश्याम चंद्राकर जी एवं स्वर्गीय ईश्वर सिंह कश्यप जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। घटना की जानकारी प्राप्त होने के पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा आज उनके निज निवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवारजनों को इस कठिन घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
 इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि, “मोहतरा की यह हृदयविदारक घटना अत्यंत पीड़ादायक और दुखद है। अपनों को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इस कठिन और दुःख की घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था से जुड़ी ऐसी गंभीर और जानलेवा घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विद्युत अधोसंरचना की समुचित जांच, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाना बेहद जरूरी है। जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और विद्युत विभाग को ऐसी घटनाओं के संभावित कारणों की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए। अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3