प्रेस विज्ञप्ति
सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक सामग्री के प्रसारण की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग
भिलाई, 06 अक्टूबर 2026।
सुपेला थाना क्षेत्र से संबंधित एक मामले में सोशल मीडिया एवं YouTube पर प्रसारित कथित असत्य एवं भ्रामक सामग्री की निष्पक्ष जांच तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की मांग करने सैकड़ों की संख्या में थाना पहुंचे
शिकायतकर्ता रंजीत ठाकुर , निवासी कोहका, भिलाई ने बताया कि उनके द्वारा 02 अक्टूबर 2026 को थाना सुपेला में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक मीडिया/YouTube चैनल द्वारा सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह के निजी एवं घरेलू मामले को दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल से जोड़ते हुए उनकी तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों की तस्वीरों के साथ कथित भ्रामक सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उक्त सामग्री के प्रसारण से संबंधित व्यक्तियों की सामाजिक एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठा प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने मांग की है कि वीडियो में किए गए दावे वास्तविक तथ्यों एवं उपलब्ध दस्तावेजों पर आधारित हैं अथवा नहीं, इसकी निष्पक्ष जांच की जाए।
इस संबंध में 06 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी, थाना सुपेला को पुनः ज्ञापन सौंपते हुए निम्न मांगें की गईं—
02 अक्टूबर 2026 को प्रस्तुत शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए।
संबंधित CGBHaskar YouTube वीडियो एवं सोशल मीडिया पोस्ट की निष्पक्ष जांच की जाए।
वीडियो के मूल स्रोत, अपलोडकर्ता एवं प्रसारण से जुड़े तथ्यों की जांच की जाए।
प्रसारित दावों की सत्यता उपलब्ध दस्तावेजों एवं वास्तविक तथ्यों के आधार पर जांची जाए।
आवश्यक डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की कार्रवाई की जाए।
जांच में कानून का उल्लंघन अथवा संज्ञेय अपराध पाए जाने पर प्रचलित कानून के अनुसार उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए।
02 अक्टूबर 2026 को दिए गए पूर्व आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ता को लिखित रूप से उपलब्ध कराई जाए।
शिकायतकर्ता ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति के विरुद्ध द्वेषपूर्ण कार्रवाई की नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच, वास्तविक तथ्यों को सामने लाने और कानून के अनुसार कार्रवाई किए जाने की है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
जारीकर्ता:
रंजीत ठाकुर कुर
कोहका, भिलाई, जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़)
मोबाइल: 9406485006
संलग्न: पूर्व शिकायत की प्रति, संबंधित वीडियो/चैनल का विवरण, स्क्रीनशॉट एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्य।