भगवान श्रीराम का चरित्र हमें यह सिखाता है कि हमें विकट से विकट परिस्थिति में भी अपने कर्तव्यों और मर्यादा का त्याग नहीं करना चाहिए, उक्त बातें डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेंडिया ने ग्राम मंगलतराई व ग्राम आमाडूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने मुख्य अतिथि के आसंदी से कही।

डोंडी :- 

        आदिवासी बाहुल्य विकास खंड डौंडी के वनांचल ग्राम पंचायत मंगलतराई व ग्राम पंचायत आमाडूला में आयोजित रामायण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया पहुंची। जहां ग्रामीणों नें मव्य स्वागत व सम्मान किया।
        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिला भेंडिया ने कहा कि रामायण हमें यह सिखाता है कि धर्म व सत्य के मार्ग पर चलनें वाले की अंततः विजय होती है। 
        वहीं रामायण हमें यह सिखाता है कि हमें हमेशा अपने माता पिता का सम्मान करना और उनके र्निदेश का पालन करना सिखिता है।
       इसी तरह रामायण हमें आपस में भाईयों का प्यार और पारिवारिक प्रेम का पाठ पढ़ाता है। 
       विधायक अनिला भेंडिया ने ग्रामीणों का नवरात्रि व दशहरा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए, माता रानी उनके जीवन में हमेशा खुशहाली लाये, गांव में हमेशा सुख शांति और आपसी भाईचारे की भावना बनी रहे, ऐसी माता रानी से कामना की है।
         कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत मंगलतराई के ग्रामीणों ने विधायक को मांग पत्र सौपते हुए, जिस स्थल पर गांव मे रामायण व अन्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं उक्त जगह पर सीसीरोड़ निर्माण की मांग की गई। 
        जिस पर विधायक अनिला भेंडिया ने अपने निधि से 10 लाख रुपए की घोषणा करते हुए, सीसीरोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
        वहीं ग्राम पंचायत आमाडूला के ग्रामीणों की मांग पर विधायक नें गांव में डोमशेड़ निर्माण की घोषणा करते हुए, उक्त कार्य का भूमिपूजन किया। 
         आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवप्रसाद बारला, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी, जनपद सदस्य पुनीत राम सेन, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कोमेश कोर्राम, जनपद पंचायत डौंडी की पर्व अध्यक्ष बसंती दुग्गा, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव कैलाश राजपूत सहित गांव के सरपंच, पंच व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3