कंडीझर में पंचमी पर देवी पंडालों व मंदिरों में हुई विशेष आराधना
बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम कंडीझर के गांव में दुर्गा पंडाल में शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कन्दमाता विशेष आराधना हुए इस अवसर पर फ्रेंडस ग्रुप दुर्गाउत्सव समिति एवं समस्त ग्राम वासी सभी श्रद्धालुओं विधि विधान के साथ दुर्गा माता जी के पांचवां रूप मां स्कन्दमाता की पूजा अर्चना कर घर की सुख समृद्धि और शांति की कामना की पंचमी के दिन मां को प्रसन्न करने के लिए विशेष सोलह श्रृंगार माता जी को अर्पित किया जिसमें लाल चुनरी लाल चूड़ी और पूरा स्वाहांगा मुख्य रूप से शामिल रहा और श्रद्धालुओं ने माता जी को श्रृंगार अर्पित किया गया रात्रि में पारंपरिक सेवा और जसगीत गायन मांदर की थाप पर आधारित जसगीतो की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया देवी महिमा का बखान करते गीतों से पूरा पंडाल भव्यमय हो गया
ओसराम यादव जी कि ख़बर