108 पूजा थाल से सत्तीचौरा में माता जी की महाआरती एवं आतिशबाजी की गयी
दुर्ग। श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर प्रतिदिन विशाल आयोजन किया जा रहा है जिसमें पंचमी के अवसर पर अभिषेक पूजन महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। पूरे प्रदेश में ख्याती प्राप्त दुर्गा समिति सत्तीचौरा में हर साल की तरह इस वर्ष भी क्वांर नवरात्र पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें पंचमी के अवसर पर प्रातः 9 बजे माता जी का अभिषेक किया गया दोपहर 12 बजे 151 कन्या माताओं का कन्या पूजन कन्या भोज कराया गया।
क्वांर नवरात्र पर्व पर प्रतिदिन अलग अलग धर्मप्रेमियों द्वारा प्रातः 9 बजे माता जी का अभिषेक किया जाता है जिसमें आचार्य डॉ विक्रांत दुबे आचार्य डॉ आकाश दुबे एवं मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडेय द्वारा पूरे मंत्रोच्चार एवं विभिन्न औषधियों से माता जी का अभिषेक कराया जाता है, अभिषेक में दिलीप साहू राजेंद्र साहू सपरिवार अभिषेक में उपस्थित होकर अपने हाथों से अभिषेक किए, तत्पश्चात दोपहर 12 बजे से कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें नवीन प्राथमिक शाला, तिलक प्राथमिक शाला पंचशील नगर स्कूल से 150 कन्या माताओं को गाड़ी से दुर्गा मंदिर लाकर सभी को एक साथ बैठाकर कन्या भोज कराया गया और कन्या भोज के पश्चात समाज सेविका पायल जैन नवकार परिसर द्वारा को कन्या माताओं को टिफिन बॉक्स, वाटर बैग स्कूल बैग एवं 5 प्रकार के फल का वितरण किया गया
समिति के ऋषि गुप्ता एवं हर्षद पारख ने बताया कि क्वांर नवरात्र पर्व पंचमी के अवसर पर सत्तीचौरा के दुर्गा पंडाल में संध्या 7 बजे दुर्गा पंडाल में विराजमान माता जी की 108 पूजा थाल एवं 108 आरती दीपों से माता जी की महाआरती की गई जिसमें हजारों धर्मप्रेमियों ने माता जी की आरती की, पंचमी के अवसर पर पंडाल में विशेष साज सज्जा कराई गई थी आरती होने के पश्चात सभी उपस्थित धर्मप्रेमियों के ऊपर फूलों को वर्षा की गई पूरे पंडाल को फूल एवं फ़ुग्गे से सजाया गया था जिसे आरती के पश्चात पंडाल ऊपर लगे फूल से माता जी के ऊपर वर्षा हुई जो कि बहुत आकृषित रहा
बाजा गाजा के साथ माता जी की आरती की गई फिर सभी उपस्थित धर्मप्रेमी माता के गानों में झूमते रहे और जय माता दी बोलते रहे पूरे गंजपारा में पंचमी में चारों तरफ माता जी की जय घोष होती रही, आरती में माता जी का दर्शन करने आए हुए सभी भक्तों ने अपने हाथों में पूजा थाल लेकर माता जी की आरती की जिससे सभी धर्मप्रेमी बहुत खुश हुए। आरती के पश्चात देर रात्रि तक आकर्षित आतिशबाजी की गयी एवं मन्दिर परिसर में समिति के सदस्य गण, धर्मप्रेमी एवं उपस्थित जन मधुर भजनों के संग नाचते गाते रहे।
शनिवार कोदादी रानी सती जी का मंगलपाठ
मंदिर परिसर में दोपहर 1 बजे से दादी रानी सती जी का मंगलपाठ का आयोजन किया गया है जिसमें परशुराम महिला मंडल, दुर्ग द्वारा भजनों के साथ मंगलपाठ किया जावेगा..
कार्यक्रम में चतुर्भुज राठी अशोक राठी महेश टावरी पायल जैन प्रवीण भूतड़ा नरेंद्र गुप्ता नरेंद्र शर्मा राजेश शर्मा, प्रतिभा सुरेश गुप्ता पार्षद कुलेश्वर साहू पार्षद योगेन्द्र शर्मा बंटी निर्मल शर्मा मनीष सेन हर्षद पारख राहुल शर्मा पिंकी गुप्ता ललित शर्मा अर्जित शुक्ला ईशान शर्मा आशीष मेश्राम सूजल शर्मा रवि शर्मा मोहित पुरोहित रिषी गुप्ता गौरव शर्मा नमन खंडेलवाल सोनल सेन सोंटी गुप्ता प्रशान्त कश्यप नमन खंडेलवाल सुयश गुप्ता कृतज्ञ शर्मा वंश शर्मा अनमोल पाण्डेय एवं सैकड़ो धर्मप्रेमी और समिति के सदस्य उपस्थित थे।