*एक भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे,जिला प्रशासन हर घर तक पहुंचाए 'वोटर जोड़ो अभियान : डॉ. प्रतीक उमरे*
*एक भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे,जिला प्रशासन हर घर तक पहुंचाए 'वोटर जोड़ो अभियान : डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर अभिजित सिंह से मांग किया है कि दुर्ग जिले के भीतर यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी पात्र नागरिक लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार से वंचित न रहे और कोई भी नाम मतदाता सूची से बाहर न छूटे।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हुए हालिया विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद कई विसंगतियां सामने आई हैं,जिनमें कई पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हट गए हैं या विलोपित हो गए हैं।उन्होंने मांग की है कि इस त्रुटि को सुधारने के लिए दुर्ग जिले में 'वोटर जोड़ो अभियान' को पूरी कड़ाई और पारदर्शिता के साथ लागू किया जाना चाहिए।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों को पुरानी और नई मतदाता सूची का गहन मिलान करना चाहिए।जो नाम हट गए हैं,उनकी अलग सूची बनाकर बीएलओ घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करें और मौके पर ही 'फॉर्म-6' भरवाकर उनका नाम दोबारा जोड़ें।हर बीएलओ को साप्ताहिक लक्ष्य दिया जाए ताकि एक महीने के भीतर यह कार्य शुद्धता से पूरा हो सके तथा लोकतंत्र की शुचिता बनाए रखने के लिए तैयार की गई नई/संशोधित सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाना चाहिए,ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे और किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की गुंजाइश न बचे।