आयुष्मिता डेका ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्रीजी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और 'जय जवान, जय किसान' के कालातीत आह्वान से देश को प्रेरित करने वाले भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्रीजी की पावन जयंती पर आयुषमिता डेकाजी ने उनकी अमर स्मृति को नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सर्वोदय के अमूल्य आदर्श और शास्त्रीजी की अद्वितीय सरलता, त्याग और दृढ़ नेतृत्व भारतवर्ष की नींव को हमेशा मजबूत बनाए रखेंगे। ये महान राष्ट्रनायक हमें हर कदम पर सत्य और निष्ठा के साथ देशसेवा में आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित करते हैं।