तिल्दा नेवरा से नरदाहा भवन कार्यक्रम में शिरकत करने निकला काफिला, खूबचंद बघेल चौक पर माल्यार्पण।

तिल्दा नेवरा से नरदाहा भवन कार्यक्रम में शिरकत करने निकला काफिला, खूबचंद बघेल चौक पर माल्यार्पण।

तिल्दा नेवरा से नरदाहा भवन कार्यक्रम में शिरकत करने निकला काफिला, खूबचंद बघेल चौक पर माल्यार्पण।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा 
9424211900

तिल्दा नेवरा से नरदाहा भवन कार्यक्रम में शिरकत करने निकला काफिला, खूबचंद बघेल चौक पर माल्यार्पण।
 छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती के पावन अवसर पर आज बहुउद्देशीय भवन नरदाहा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित है।
 इसके पूर्व छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा नेवरा द्वारा विशाल रैली निकालकर नरदाहा के लिए रवाना हुए।
सर्वप्रथम नेवरा निवासी निवासी समाज के युवा नेता रामजी वर्मा के नेतृत्व में कुर्मी छात्रावास नेवरा में सामाजिकगण एवं राज प्रधान तिल्दा राज ठाकुर राम वर्मा सहित कई पदाधिकारी सामाजिक लोग उपस्थित हुए वहां से लगभग 35 से 40 गाड़ियों का काफिला डॉक्टर खूबचंद बघेल चौक पहुंचे यहां पर ढोल नगाड़ों के साथ व महापुरुषों की जयकारों के बीच डॉक्टर खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजा अर्चना किया गया।। यहां पर तिल्दा राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा एवं रामजी वर्मा ने अपने-अपने उद्बोधन भी व्यक्त किए ।
फिर यहां से यह काफिला बहुउद्देशीय भवन नरदहा के लिए रवाना हुई ।
इस बीच चौक में जोरदार आतिशबाजी ढोल नगाड़ों के साथ रैली का स्वागत भी किया गया।
इस अवसर पर तिल्दा राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा , रामजी वर्मा,  पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण वर्मा,  अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर खुमान वर्मा, युवा नेता दीपक वर्मा, संदीप वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि आशीष कश्यप,  सरपंच देवेंद्र वर्मा,  सूरज अहिरवार, मीडिया प्रभारी दिलीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला ,पुरुष , युवा युवती आदि उपस्थित हुए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3