रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*खरोरा वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद जयप्रकाश वर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल*
*वर्षों से उपेक्षित मां महामाया मंदिर के प्रवेश द्वार का स्वयं के खर्चे से कराया रंग-रोगन*
खरोरा
नगर के आस्था के प्रमुख केंद्र मां महामाया मंदिर के प्रवेश द्वार की सूरत अब पूरी तरह बदल चुकी है। वर्षों से अधूरा पड़ा स्वागत द्वार अब नए रंग रोहन से सुसज्जित दिख रहा है इस द्वार का का कायाकल्प स्थानीय पार्षद जयप्रकाश वर्मा ने अपने स्वयं के खर्चे से कराया उन्होंने सरकारी बजट की प्रतीक्षा नहीं की जो आज खरोरा नगर के लिए सराहनीय कार्य है जबकि
मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार लंबे समय से बदहाल स्थिति में था, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं में काफी मायूसी रहती थी। नगरवासियों और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए पार्षद जयप्रकाश वर्मा ने व्यक्तिगत रुचि ली और पेंटर को बुलाकर पूरे मुख्य द्वार की आवश्यक रंग-रोगन और पेंट कराकर इसे एक भव्य और नया स्वरूप प्रदान किया।
प्रवेश द्वार के सुंदर और नवसज्जित रूप को देखकर नगरवासियों और दर्शनार्थियों में भारी उत्साह है। स्थानीय नागरिकों और मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने पार्षद के इस धार्मिक और सामाजिक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का ऐसा सेवाभावी दृष्टिकोण समाज के लिए प्रेरणादायी है।
पार्षद जयप्रकाश वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि मां महामाया मंदिर पूरे क्षेत्र की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। इस सौभाग्य का कार्य माता रानी की कृपा से मुझे यह अवसर मिला है