नेवरा थाना में पदस्थ दो सहायक उप निरीक्षक व एक हवलदार का तबादला होने पर थाना से दी गई भावभीनी विदाई।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
9424211900
नेवरा थाना में पदस्थ दो सहायक उप निरीक्षक व एक हवलदार का तबादला होने पर थाना से दी गई भावभीनी विदाई।
तिल्दा नेवरा थाना में पदस्थ रहे एएसआई बी एल देवांगन, अमिला नाग एवं हवलदार राजेश सिकरवार का तबादला रायपुर जिला ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत दूसरे थानों में किया गया है।
इसके बाद आज मंगलवार को तिल्दा नेवरा थाना से उन्हें भाव भीनी विदाई दी गई, उक्त पुलिस अधिकारियो, कर्मचारी ने अपने-अपने अनुभव साझा किए।
साथ ही सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी, थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी भी इस अवसर पर उपस्थित हुए।
नेवरा थाना में पदस्थ रहे दोनों सहायक उप निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक ने नम आंखों से नेवरा पुलिस थाना स्टॉफ के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके साथ अपने कार्यों की प्रशंसा कर हमेशा सहयोगात्मक कार्य प्रणाली की सराहना की।
साथ ही तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी व पुलिस स्टाफ द्वारा शाल श्रीफल देकर उनका सम्मान किया गया और नेवरा थाना से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।