रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल*
*बंगोली से रायखेड़ा तक जनसमस्याओं के समाधान की पहल, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने की विकास कार्यों की घोषणा, धनसूली में मंत्री टंक राम वर्मा ने अभियान को सराहा*
खरोरा
जनता के बीच पहुंचकर जनता की समस्याओं का समाधान ही सुशासन की असली पहचान है। इसी संकल्प के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर नवीन अग्रवाल द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-5 में प्रारंभ किया गया जनचौपाल एवं जनसमस्या निवारण जनसंपर्क अभियान दूसरे दिन भी जनभागीदारी और उत्साह के साथ आगे बढ़ा। ग्राम बंगोली से शुरू हुआ यह जनसेवा का कारवां कुर्रा, मुरा और धनसूली होते हुए रायखेड़ा पहुंचा। गांव-गांव में आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुए स्वागत ने अभियान के प्रति ग्रामीणों के उत्साह को प्रदर्शित किया।
अभियान के दूसरे दिन ग्राम बंगोली में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने प्रार्थना शेड, शौचालय निर्माण, श्मशान घाट, सीसी रोड एवं अतिरिक्त कक्ष सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने की दिशा में आवश्यक पहल की गई।
*जनचौपाल बनी जनविश्वास का मंच, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ*
ग्राम कुर्रा में नवीन अग्रवाल ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को सुना। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं नवनिर्मित आवासों की चाबियां प्रदान की गईं। ग्राम मुरा में भी जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा हुई और आवास हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र तथा चाबियां सौंपकर उन्हें नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
मुरा में बच्चों के साथ नवीन अग्रवाल का आत्मीय संवाद भी आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, सपनों और भविष्य को लेकर बातचीत की तथा कहा कि आज के बच्चे ही विकसित भारत के भविष्य के निर्माता हैं। उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जनचौपाल के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक, आवश्यक सामग्री एवं अन्य लाभ प्रदान किए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि पात्र परिवारों तक शासन की सुविधाएं प्रभावी ढंग से पहुंच सकें।
*धनसूली में मंत्री टंक राम वर्मा ने थपथपाई नवीन अग्रवाल की पहल*
अभियान के अगले पड़ाव ग्राम धनसूली में कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। उन्होंने नवीन अग्रवाल द्वारा गांव-गांव पहुंचकर जनसमस्याओं को सुनने और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण का संदेश दिया जा रहा है। ऐसे समय में ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों से पात्रतानुसार उनका लाभ लेने का आह्वान किया।
*नवीन अग्रवाल बोले—अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता*
जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा। इसी उद्देश्य से जनचौपाल एवं जनसमस्या निवारण जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई है, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े और उनकी बात जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तक सीधे पहुंचे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों को पक्के मकान का सपना साकार करने में सहायता मिल रही है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, वहीं लखपति दीदी जैसी पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। किसानों के हित में धान खरीदी, ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार के अवसर, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
नवीन अग्रवाल ने कहा कि जनचौपाल महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही और जनसेवा के संकल्प को धरातल पर उतारने का माध्यम है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक गांव की जरूरतों को समझा जाए, ग्रामीणों की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निराकरण हो और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचे। जनता का विश्वास हमारी ताकत है और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों के समन्वित प्रयासों से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-5 को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर काम किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, जिला पंचायत सभापति सरोज चंद्रवंशी, सविता चंद्राकर, स्वाति वर्मा, डॉ. आमीन खान, जनपद अध्यक्ष आरंग मुरली साहू, महेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत साहू, जिला ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि वर्मा, जनपद सदस्य कुंजलाल वर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष डोमार धुरंधर, खरोरा महिला मोर्चा अध्यक्ष हीरा वर्मा, कली धीवर, रानी साहू, शकुंतला कोसले, छगन, भंसा निर्मलकर, प्रियंकर सेन, खेमनाथ नायक, पप्पू पुरैना एवं विनय वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
गांव-गांव संवाद, समस्याओं के समाधान और योजनाओं के लाभ को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहा यह अभियान क्षेत्र में जनसेवा की नई पहल के रूप में सामने आ रहा है।