रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*पोल्ट्री फार्म की आड़ में काटपत्ती... लाइटें जलाकर खेल रहे थे जुआ, 12 गिरफ्तार किए*
खरोरा
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सारागांव में ग्वाला के पोल्ट्री फार्म के पास दबिश देकर और काटपत्ती जुआ खेल रहे 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 48 हजार 820 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश, 12 पुराने मोबाइल फोन, एक हुंडई वेन्यू कार, 8 दोपहिया वाहन जब्त किए।
जब्त संपत्ति की कुल कीमत 14 लाख 53 हजार 820 रुपए बताई को गई। मौके से प्रकाश उपकरण, बैटरी सहित अन्य सामग्री भी मिली। पुलिस के मुताबिक 11 अक्टूबर को के मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि कुछ लोग की रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से काटपत्ती खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के
बाद थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्त्व में टीम ने घेराबंदी की। दबिश दी। 12 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में गोलू यादव, कौशल साहू, डिगेश्वर वर्मा, मूलचंद साहू, शत्रुघ्न वर्मा, नारायण चंद्राकर, दीपक दास मानिकपुरी, अभय सिंह, राजू सोनी, भाव. सिंह, एस. राज निषाद और खिलेश्वर वर्मा शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सारागांव, बुड़ेरा, बरौदा, धरसींवा, उरकुरा, फरफौद, बिलासपुर, बलौदाबाजार के निवासी शामिल हैं। पूछताछ में उमेश साहू का नाम भी सामने आया। वह फरार है। तलाश जारी है। मामले में अपराध क्रमांक 500/26 दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध
अधिनियम की धारा 3(2) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती चंचल तिवारी के मार्गदर्शन, अधिकारी विधानसभा वीरेंद्र श्रीमती श्वेता अनुविभागीय चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में की गई।