माननीय राज्यपाल जी द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का मार्गदर्शन

माननीय राज्यपाल जी द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का मार्गदर्शन

माननीय राज्यपाल जी द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का मार्गदर्शन
माननीय राज्यपाल जी द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का मार्गदर्शन

रायपुर, लोकभवन । छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल माननीय श्री रमेन डेका जी ने आज लोकभवन में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत दिल्ली से छत्तीसगढ़ आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के दल से भेंट की।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल जी ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद का प्रभाव कम होने के बाद विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यटन के क्षेत्र में आए सकारात्मक बदलावों को उन्होंने करीब से देखा है।
माननीय राज्यपाल जी ने आगे कहा कि उनकी दृष्टि में बस्तर का बदलाव केवल विकास का एक अध्याय नहीं है, बल्कि यह शांति, विश्वास, आत्मविश्वास और नई संभावनाओं से आकार ले रही एक नई यात्रा है। इस बदलाव के वास्तविक अनुभव को देशवासियों के समक्ष प्रस्तुत करने में युवा पीढ़ी की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
माननीय राज्यपाल जी ने आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव और सकारात्मक संदेश बस्तर के नए रूप, छत्तीसगढ़ की संभावनाओं और विकास यात्रा को देश-विदेश के लोगों तक ले जाएंगे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3