*रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेएमटीयूसी के प्रयासों को सराहा, ब्रजेश शर्मा ने जताया आभार*

*रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेएमटीयूसी के प्रयासों को सराहा, ब्रजेश शर्मा ने जताया आभार*

*रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेएमटीयूसी के प्रयासों को सराहा, ब्रजेश शर्मा ने जताया आभार*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेएमटीयूसी के प्रयासों को सराहा, ब्रजेश शर्मा ने जताया आभार*

*राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजकुमार सिंह ठाकुर (सेवक) को सौंपी राष्ट्रीय संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी*
खरोरा 
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन . काउंसिल (बीजेएमटीयूसी) के श्रमिक हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों को रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह की सराहना मिली है। 13 अक्टूबर 2026 को जारी शुभकामना संदेश में उन्होंने संगठित एवं असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और कल्याण के लिए संगठन के कार्यों की प्रशंसा की। रक्षा मंत्री के संदेश पर बीजेएमटीयूसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ब्रजेश शर्मा ने हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मंत्री जी का यह संदेश संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि संगठन श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

*राजकुमार सिंह ठाकुर बने राष्ट्रीय संयुक्त सचिव*

संगठनात्मक विस्तार के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष  ब्रजेश शर्मा ने राजकुमार सिंह ठाकुर (सेवक) को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। ठाकुर नमो सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री तथा विश्व हिंदू महासंघ (भारत) के रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष भी हैं। इस नियुक्ति से संगठन को श्रमिक हितों से जुड़े कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की उम्मीद है। श्री शर्मा ने विश्वास जताया कि राजकुमार सिंह ठाकुर ठाकुर नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में योगदान देंगे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3