शिक्षाविद् सम्मान समारोह के भव्य आयोजन में विभिन्न जगहों से अलंकृत हुए - *धर्मेंद्र कुमार श्रवण*
*1. शिक्षा शिल्पी सम्मान 2026*-
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कलिंगा यूनिवर्सिटी एवं एम.डी. एजुकेशन सोसाइटी सरायपाली के संयोजकत्व एवं आयोजकत्व में शिक्षाविद् सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्यमंत्री से दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ शिक्षा आयोग के अध्यक्ष आदरणीय सुधीर गौतम जी मुख्य अतिथि एवं कलिंगा यूनिवर्सिटी के कुल सचिव डॉक्टर संदीप गांधी जी कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं शिक्षाविद् , राज्यपाल पुरुस्कृत व्याख्याता डॉ. अनिल प्रधान कार्यक्रम संयोजक एजुकेशन सोसाइटी सरायपाली छत्तीसगढ़ विशेष अतिथि साथ ही अन्य प्रबुद्ध प्रखर विद्वतजनों के करकमलों द्वारा आदिवासी विकास खंड डौंडी, जिला- बालोद के शिक्षाविद् एवं नवोदित साहित्यकार *श्री धर्मेंद्र कुमार श्रवण राज्यपाल पुरुस्कृत एवं मुख्यमंत्री गौरव अलंकृत शिक्षाश्री से सम्मानित* गणित के व्याख्याता को उनके शैक्षणिक चेतना, शिक्षा गुणवत्ता साक्षरता वृद्धि, व्यक्तित्व विकास, बेहतर अध्यापन तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका हेतु *एजुकेशन स्कल्पटर अवार्ड 2026* को मानद् उपाधि के अलंकरण से आकर्षक मोमेंट, सुरक्षा कवच अंगरक्षा, शिक्षा शिल्पी स्मारिका व शिक्षा सारांश पत्रिका प्रदान कर अलंकृत किया गया। यह कार्यक्रम कलिंगा विश्वविद्यालय के आकर्षक सभा गृह नया रायपुर छत्तीसगढ़ में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ी संस्कृति अनुसार निर्धारित समय सीमा में शुभारंभ हुई।
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों व अंचलों से पधारें 125 से ज्यादा उत्कृष्ट शिक्षकों का विधिवत स्वागत के साथ सभागृह में प्रवेश दिया गया और निर्धारित समय में कार्यक्रम का शुभारंभ एवं समापन हुआ। क्योंकि धर्मेंद्र कुमार श्रवण इस कार्यक्रम के उद्घोषक के साथ-साथ कोर कमेटी की सक्रिय सदस्य भी रहे और जिनके प्रयास से सभी शिक्षकों को जोड़ने का प्रयास किया और पूरे कार्यक्रम का संचालन बेहतर ढंग से करते हुए लोगों का मन को मोहित कर दिया और खूब हँसाया । सभी प्रसन्न रहे उक्त संचालन पर लोगों के द्वारा तारीफ-ए-काबिल कार्य किया और तालियों की गड़गड़ाहट से मंच अभिगुंजित होते रहा ।
श्री श्रवण ने कहा यदि शिक्षक झुंड रूपी समुदाय को तराशकर, शोधकर, खोज कर यदि सभ्य समाज का निर्माण न किया होता तो आज मानव सभ्यता की शिखर को छू पाने में, चरम सीमा चरमोत्कर्ष को स्पर्श कर पाने में असंभव व असमर्थ रहता। इसीलिए ही तो शिक्षक ऐसे संज्ञानात्मक एवं सह-संज्ञानात्मक गतिविधियों पर कार्य करते हुए आज समाज की दशा व दिशा को सँवारने व सुशोभित करने में लगे हुए हैं ..। ताकि आने वाली युवा पीढ़ी शताब्दी स्वतंत्रता विकसित भारत 2047 की संकल्पना को एक भव्य रूप प्रदान कर सकें।
इसलिए शिक्षक को एक अनुपम व अद्वितीय पद की गरिमा को गौरवान्वित करने हेतु *शिक्षक को देश की राष्ट्र निर्माता* का दर्जा दिया गया।
इसलिए शिक्षक सर्वगुण संपन्न होकर बच्चों के चरित्र का निर्माण कर एक अच्छा नागरिक बनाकर देश सेवा हेतु उन्हें तैयार करता है।
*शिक्षा सारांश व शिक्षा शिल्पी स्मारिका पत्रिका का विमोचन*
इस गरिमामयी आयोजन में श्री श्रवण जी शैक्षिक मासिक पत्रिका *शिक्षा सारांश* में शिक्षक की नई दिशा, ज्ञानात्मक सारगर्भित नवाचार बातें और भविष्य को गढ़ने का काम करता है । उन्होंने शिक्षा सारांश जैसे पत्रिका पर संपादकीय मंडल में सक्रियता से कार्य कर 41वांँ अंक का विमोचन प्रधान संपादक राजेश कुमार सूर्यवंशी के सहयोग से इस भव्य मंच में अतिथि के कर कमलों द्वारा विमोचित हुआ । जिसमें छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों की गतिविधियाँ व उनके द्वारा रचित, सृजित, कविता, कहानी, गीत लेखन व नैतिक कहानियाँ को संकलित किया गया। साथ ही शिक्षा शिल्पी स्मारक पत्रिका में 125 अपने शिक्षक की कार्यकाल में किए गए उपलब्धियांँ की जानकारी व उनकी उल्लेखनीय कार्य को समाहित किया गया।
*2. गुरु गौरव सम्मान 2026 का आयोजन बालोद में*
दर्शन बालोद एवं डी बी न्यूज परिवार मिडिया संस्थान की एक अच्छी एवं शानदार पहल शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में आयोजित विशेष शिक्षक विशेषांक पर पत्रकारिता का नया युग प्रारंभ करने वाले दर्शन बालोद डी बी न्यूज के संस्थापक दीपक कुमार यादव के सानिध्य द्वारा भव्य आयोजन बालोद के कला केंद्र में एनटीसीएफ के सहयोग से इस महायज्ञ का शुभारंभ बेहतरीन ढंग से हुई। जिसमें छत्तीसगढ़ के लगभग 150 से ज्यादा शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस गौरवमयी आयोजन में पधारें सम्माननीय अतिथिगण महिला शक्ति जनपद पंचायत के सभापति दमयंती सुभाष हरदेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूजा वैभव साहू एवं एनटीसीएफ के अध्यक्ष अरुण साहू के कर कमलों द्वारा *एक आकर्षक शानदार फोटो फ्रेम युक्त प्रशस्ति पत्र, श्रीफल,मोमेंटो व दर्शन बालोद पत्रिका* प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान श्रवण जी को शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठा, त्याग, समर्पण, नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा समाज निर्माण में किये जा रहे उल्लेखनीय योगदान को अनुकरणीय मानते हुए *गुरु गौरव सम्मान 2026* से नवाजा गया जो शिक्षक के प्रति समर्पण, विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता तथा समाज को बेहतर दिशा देने का प्रयासरत रहने वाले सेजेस खलारी के राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार श्रवण को यह सम्मान प्रदान किया गया।
निश्चित रूप से प्रेरणादायक के साथ ही साथ साहित्य साधना में भी लगे हुए हैं अब तक कई छंद बद्ध रचना उनके द्वारा सृजित समसामयिक घटना, आध्यात्मिक व आज के परिवेश को देखते हुए उनके द्वारा रचित कविता पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुका है और साथ ही शिक्षा के अलावा साहित्य के क्षेत्र में भी विभिन्न मंचों में सम्मानित हो चुके हैं..।
3. *भक्त माता कर्मा तैलिक ज्ञान प्रतिभा खोज शिक्षाविद् सम्मान 2026 का आयोजन गुंडरदेही में*
जिला स्तरीय शिक्षक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुंडरदेही तहसील साहू समाज के तत्वाधान में भक्त कर्मा भवन गुंडरदही में संचालित हुई । यह आयोजन साहू समाज के बच्चों को तैलीक समाज का उद्भव एवं विकास, संस्कृति, सभ्यता, समसामयिक घटना, नैतिक शिक्षा व तार्किक सामान्य ज्ञान व अन्य गतिविधियों की जानकारी प्रदान करने हेतु *भक्त माता कर्मा तैलिक ज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा* का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया गया था जिसमें पूर्व माध्यमिक स्तर, हाई एवं हायर सेकेंडरी, महाविद्यालय स्तर का आयोजन पूरे बालोद जिलों के पांँचो विकासखंडो में चुनिंदा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भव्य आयोजन हुआ था।
अलग-अलग स्तर के प्रश्न पत्र का निर्माण विद्यालयों के शिक्षाविदों के द्वारा परीक्षा का संचालन व प्रश्न पत्र निर्माण का कार्य किया गया। महाविद्यालय स्तर के प्रश्न-पत्र का निर्माण एवं परीक्षा का संचालन का दायित्व बालोद जिला का विशेष रूप से उन्हें नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था और बेहतरीन ढंग से संत कबीर पब्लिक स्कूल बालोद में परीक्षा का संचालन का निर्वहन किया गया। इसके पूर्व 2018 में बालोद जिला के 400 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का 80% से ऊपर अंक अर्जित करने वाले विभिन्न समुदायों के विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान से टाउन हाल बालोद में सम्मानित किया गया था जिसमें श्रवण जी विशेष सहयोग कम्प्यूटर में पंजीकृत करने का दायित्व बखूबी से निभाया। जो साहू समाज के लिए एक गौरवमयी व अनुपम उपलब्धि कार्य रहा।
साहू समाज के प्रति उनकी निष्ठा भाव, त्याग सेवा भाव को देखते हुए *भक्त माता कर्मा तैलिक ज्ञान प्रतिभा शिक्षाविद् सम्मान 2026* हेतु उन्हें प्रश्न पत्र निर्माण एवं परीक्षा संचालन कार्य में अमूल्य सहयोग प्रदान करना, समाज को गौरवान्वित कर दशा व दिशा का निर्धारण करने, सहयोगात्मक भावना, समाज के प्रति समर्पण एवं कर्तव्य निष्ठा बनाए रखने की भावना जागृत करने के लिए यह सम्मान आदरणीयश्री महेंद्र कुमार साहू अध्यक्ष जिला साहू समाज बालोद डॉ. नरेंद्र साहू प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर के आतिथ्य में एवं डॉ मान सिंह सार्वां, गुंडरदेही तहसील साहू समाज, श्री तोरण लाल साहू नगर पालिका अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी के करकमलों द्वारा बधाइयांँ संप्रेषित करते हुए यह *सम्मान एक आकर्षक मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, श्रीफल शाॅल भेंटकर* सम्मानित किया गया। वर्तमान में श्रवण जी को प्रदेश स्तरीय कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक पद पर नियुक्त किये गये है । यह साहू समाज एवं बालोद जिला के लिए उत्कृष्टता के साथ सराहनीय कार्य व गौरवान्वित कार्य को परिलक्षित करती है। उसके इस विशेष उपलब्धि पर पूरे साहू समाज ने बधाइयांँ एवं आशीर्वाद प्रदान किए हैं।
इस तरह से श्री श्रवण जी की इस उपलब्धियों पर हर्ष व्याप्त करते हुए शिक्षा जगत में हर्ष व्याप्त है । यह सम्मान शिक्षा, समाज, कला व साहित्य के क्षेत्र में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य कर शिक्षा का अलख जगाया है।