*आजाद चौक दुर्गोत्सव समिति, व श्री राम चौक दुर्गोत्सव समिति में विधि-विधान से संपन्न हुआ मां दुर्गा का हवन-पूजन*

*छड़िया, 18 अक्टूबर 2026* शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत छड़िया के आजाद चौक दुर्गोत्सव समिति व श्री राम चौक दुर्गोत्सव समिति में महाष्टमी के शुभ अवसर पर मां दुर्गा का हवन-पूजन विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक आजाद चौक समिति व श्री राम समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं द्वारा मां दुर्गा की सेवा में जसगीतों और सेवा गीतों का श्रद्धापूर्वक गायन किया गया। माता के जयकारों और भक्तिमय गीतों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था और समर्पण के साथ माता की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवरात्रि के दौरान गांव में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। हवन-पूजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने लोककल्याण, सुख-शांति और ग्राम की समृद्धि की मंगलकामना की। ऐसे धार्मिक आयोजन ग्रामीणों को आस्था के सूत्र में पिरोने के साथ आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर आजाद चौक समिति सदस्यगण जीतराम वर्मा, दानी विश्वकर्मा, खूबी वर्मा, सूरज वर्मा, निखिल, प्रमोद, अजय,   साथीगण वही श्री राम दुर्गोत्सव समिति के सदस्यगण दिलीप वर्मा, अशोक वर्मा, राकेश वर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, ताकेश्वर, खिलेश्वर, भागीरथी वर्मा, मिथलेश वर्मा, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की आराधना कर गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3