बेमेतरा:-काशी विद्वत परिषद की नवागढ़ ब्लॉक स्तरीय प्रथम बैठक नवागढ़ नगर में संपन्न
प्रदेश अध्यक्ष आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में धर्म और समाज हित पर हुई चर्चा
मेघू राणा बेमेतरा।नवागढ़ नगर के शमी गणेश मंदिर प्रांगण में काशी विद्वत परिषद की नवागढ़ ब्लॉक स्तरीय प्रथम बैठक "हर हर महादेव" और "जय जय परशुराम" के जयकारों के साथ भव्य रूप से संपन्न हुई। बैठक में काशी विद्वत परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष श्री आशीष तिवारी और केदार क्षेत्र मदकुद्वीप के संत श्री रामरूप दास महात्यागी जी महाराज का पावन सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम और शमी गणेश जी की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना से हुई।
नवागढ़ ब्लॉक, नगर तथा विभिन्न ग्रामों से पधारे विप्रजनों, विद्वतजनों और कर्मकांडी पंडितों का पुष्पमाला, चंदन और इत्र लगाकर स्वागत किया गया।इसके साथ ही, जिले में धर्म कार्य कर रहे प्रबुद्धजनों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।बैठक की प्रस्तावना व भूमिका पंडित योगेश शर्मा द्वारा रखी गई।
प्रदेश अध्यक्ष आशीष तिवारी का उद्बोधन और मार्गदर्शन बैठक के मुख्य वक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आशीष तिवारी ने काशी विद्वत परिषद के मूल उद्देश्यों और कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। समाज की माताओं-बहनों और बच्चों को वैचारिक रूप से जोड़ने तथा जन्म से ही मूल कर्तव्यों का भान कराने की बात कही।बच्चों और युवाओं के मन में धार्मिकता व सामाजिक कर्तव्यों का भाव जगाने का आह्वान किया।समाज हित, धर्म हित और आने वाली पीढ़ी के दायित्वों को लेकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने की आगामी रूपरेखा तय की गई।
वहीं मदकुद्वीप के संत श्री रामरूप दास जी महाराज ने भी तिलक,जनेऊ,शिखा,ब्रह्मचर्य पालन,संध्या वंदन और दैनिक जीवन की पूजन पद्धतियों पर अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं प्रमोद गौरहा नें आभार व्यक्त किया
बैठक में आगामी जिला पदाधिकारी बैठक को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया बैठक में दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले पूजा-पाठ के मंत्र, कुलदेवता की पूजा पद्धति, शिखा बांधने की सही विधि, और जनेऊ धारण करने के नियमों पर आगामी समय में कार्यशाला का प्रस्ताव रखा गया
परिषद के प्रांत प्रमुख पंडित आशीष तिवारी ने रमाकांत मिश्रा, प्रमोद पांडे, हनुमान प्रसाद तिवारी,सुधीर शर्मा, पुष्कर पांडे, विजय पांडे, मनीष चौबे,तरुण शर्मा,शिवनारायण पाठक,रवींद्र शर्मा,पूर्णानंद तिवारी, डॉ. नरेंद्र चौबे,युगल किशोर तिवारी,मनोज पाण्डेय नवागढ़ ब्लॉक के लिए पदाधिकारी नियुक्त किया गया
वही दूसरी तरफ नवागढ़ विकासखंड युवा परिषद के लिए जिला में मिडिया प्रभारी के रूप में तरुण शर्मा ब्लॉक युवा परिषद में अभिषेक तिवारी,अथर्व शर्मा,संकल्प शुक्ला,प्रवीण तिवार,कौशलेन्द्र तिवारी,राहुल पांडे,देवेंद्र पांडे,देवेंद्र तिवारी,कौशलेंद्र तिवारी,वासु पांडे आदि को नियुक्ति दी गई
इस ऐतिहासिक आयोजन में राजेश धर दीवान,हनुमान प्रसाद तिवारी, पुष्कर पाण्डेय, विजय कुमार पांडेय, डॉ. नरेन्द्र कुमार चौबे, शिव नारायण पाठक, अथर्व शर्मा, सुमित शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, रविन्द्र शर्मा, संजय तिवारी, राहुल पाण्डेय, तरुण शर्मा,मनहरण तिवारी, शिवप्रसाद शर्मा,अभिषेक शर्मा,हेमकांत शर्मा,कौशलेन्द्र तिवारी,अमित तिवारी,संजय पांडेय, अनिल कुमार मिश्र, मनीष मिश्रा, नंदकिशोर पांडेय, मनीशंकर दीवान, दीपक पांडेय, धनंजय शर्मा, शशि कुमार तिवारी, आर.के. तिवारी, पं. भेषज शुक्ला, पं. दीपक तिवारी, मनीष चौबे, वासू पांडेय, देवेन्द्र तिवारी, अभिषेक तिवारी, राजकुमार मिश्र, अखिलेश तिवारी, पूर्णांनंद तिवारी, प्रवीण कुमार तिवारी, अंकुश तिवारी, अजय तिवारी, महेश प्रसाद शर्मा, विमल चतुर्वेदी, पं. मनोज पांडेय, विवेक कुमार शुक्ला,गगन गिरी सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।