*आदर्श महाविद्यालय में बी.एड. इंडक्शन कार्यक्रम, लोक नृत्य प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित*

रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*आदर्श महाविद्यालय में बी.एड. इंडक्शन कार्यक्रम, लोक नृत्य प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित*
खरोरा
आदर्श महाविद्यालय, दतरेंगा में IQAC, IIC एवं बी.एड. विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बी.एड. इंडक्शन कार्यक्रम, अंतर-विद्यालयीन लोक नृत्य प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा भारतीय लोक संस्कृति और कला को बढ़ावा देना रहा।
अंतर-विद्यालयीन लोक नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शासकीय हाई स्कूल, रवेली, अभनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दतरेंगा, रायपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
वहीं, IIC के तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कथक नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाशाली बालिकाओं आन्या यादव एवं रियांशी राजपूत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. दिव्या शर्मा, चेयरपर्सन, Veetraga    रिसर्च  फाउंडेशन  रहीं। समारोह में महाविद्यालय के संचालक  विवेक सक्सेना एवं प्राचार्या डॉ. बर्नाली राय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का कुशल संचालन IQAC समन्वयक श्रीमती श्वेता ओझा एवं बी.एड. प्रभारी श्रीमती शिखा ने किया। आयोजन के सफल समन्वय में श्रीमती शिखा, तामेश वर्मा, आलिया शेख, श्रीमती पूजा अग्रवाल एवं गुमान सिंह ध्रुव का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उत्साहवर्धक एवं आनंदमय रहा। अंत में IIC समन्वयक श्री सागर सोनी ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3