रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*श्री शंकरा विद्यालय के छात्र अर्णव साहू सीबीएसई नेशनल तीरंदाजी में सिल्वर मेडल से सम्मानित*
खरोरा
कहते हैं होनहार बिरवान के होत चिकने पात कुछ ऐसे ही श्री शंकरा विद्यालय भिलाई में अध्ययनरत कक्षा नवमी के छात्र अर्णव साहू ने पढ़ाई में अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही साथ तीरंदाजी खेल के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा एवं अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इस युवा तीरंदाज ने हाल ही 1 से 6 अक्टूबर को आजमगढ़, उत्तरप्रदेश में आयोजित सीबीएसई नेशनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। इस कम उम्र के खिलाड़ी ने अचूक निशानेबाजी से न केवल अपनी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा बल्कि खेल प्रेमियों का दिल भी जीत लिया। बता दे कि इसके पूर्व जोनल लेबल भोपालपटनम ,उड़ीसा में 24 जुलाई से 26 जुलाई को आयोजित प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर लोहा मनवा चुका है।
अर्णव साहू स्थानीय स्तर पर प्रारंभिक शुरुआत चैंपियन एकेडमी चरौदा भिलाई के कोच उमेश बघेल से किया । तत्पश्चात स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) रायपुर में तीरंदाजी के एन आई एस कोच सतीश दुबे के मार्गदर्शन में तकनीकी कौशल प्रशिक्षण का अभ्यास करता है। इनके उपलब्धि पर तारीफ करते हुए कोच सतीश दुबे ने कहा है कि अर्णव के एकाग्रता एवं मानसिक रूप से संयम तीरंदाज में होनी चाहिए वह कूट कूट कर भरा है जो आगामी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगा ।
इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के महासचिव आयुष मोरारका,श्री शंकरा विद्यालय के प्राचार्य विपिन देशमुख,पूर्व सेवानिवृत क्रीड़ाधिकारी सेवाराम साहू , भोजराम मनहरे प्रांतीय मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ,सहायक कोच राजेश साहू, विद्यालय के पीटीआई बी.वीनी ,सुशांत साहू, पिता महेंद्र साहू माता श्वेता साहू के अलावा शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया है।