सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में दो दिवसीय संस्कृति महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में दो दिवसीय संस्कृति महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में दो दिवसीय संस्कृति महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ।
नेवरा- तिल्दा 
दिलीप वर्मा 
9424211900

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में दो दिवसीय संस्कृति महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ।
 इस कार्यक्रम के समापन सत्र का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री गोविंद बब्बन सिंह लालवानी पार्षद वार्ड क्रमांक 3 , अध्यक्षता श्री गोपाल चंद्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि श्री रामकुमार वर्मा शिशु वाटिका प्रांत प्रमुख ,श्री बद्रीनाथ केसरवानी भूतपूर्व छत्तीसगढ़ प्रांत अध्यक्ष, श्री दीपक साहू, श्री दिलीप शर्मा फाउंडर मेंबर, श्री स्वप्निल श्रीवास्तव सचिव, श्री कृष्ण कुमार सोनी , श्री नरेंद्र जैन,श्री नरेश यादव रायपुर विभाग समन्वयक,निर्णायक के रूप में संस्कृति महोत्सव विभाग प्रमुख श्री संजय वर्मा, सह प्रभारी श्रीकांत मंडल ,श्री नरेश साहू ,श्री महेंद्र साहू, श्री रूपेश साहू, प्राचार्य श्री वासुदेव साहू उपस्थित रहे। रायपुर विभाग विभाग समन्वयक श्री नरेश यादव ने कार्यक्रम का वृत्त प्रस्तुत किया। 
श्री बद्रीनाथ केसरवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय को छोड़कर अन्य विद्यालयों में यह कार्यक्रम नहीं होते है। यह कार्यक्रम केवल हमारे स्कूल में ही होता है। यह जीवन पर्यंत काम आता है। उनके लिए उम्र की कोई बाध्यता नहीं होती है। एक निश्चित अवस्था के बाद खेल नहीं सकते हैं लेकिन इन विधाओं में हम 90 वर्ष की अवस्था में ही अपना स्थान बना सकते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं केवल कुछ समय के लिए ही नहीं बल्कि हमेशा होते रहना चाहिए। इसके जिम्मेदारी आचार्यों की है। यह कार्यक्रम वर्ष भर चलते रहना चाहिए ।तभी यह जो सार्थक होगा। श्री गोपाल चंद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन कहा कि यह जीवन की पहली सीढ़ी है। यह आपको प्रगति के पथ पर ले जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गोविंद बब्बन सिंह लालवानी ने कहा कि हमारा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल संस्कार के लिए पूरे देश में जाना जाता है यहां बहुत ही अच्छे संस्कार दिए जाते हैं। शिशु वर्ग व्यक्तिगत गीत प्रथम स्थान किशन शुक्ला नेवरा विद्यालय, गीता पाठ डिकेश्वरी साहू भाटापारा प्रथम, प्रश्न मंच प्रथम स्थान अभनपुर, शास्त्री गायन अंकित साहू नवापारा प्रथम स्थान, बाल वर्ग कथा कथन वैभवी साहू प्रथम स्थान नेवरा विद्यालय, मूर्ति कला प्रथम स्थान युक्ति साहू नेवरा, एकल अभिनय प्रथम स्थान लावण्या वर्मा अर्जुनी, किशोर वर्ग गीता पाठ जितेश दुबे खरोरा विद्यालय प्रथम, तबला वादन कबीर साहू नवापारा प्रथम, तरुण वर्ग निबंध प्रथम स्थान रेणुका वर्मा नेवरा, तात्कालिक भाषण सोनम साहू प्रथम स्थान नेवरा, रंगोली खुशी चक्रधारी प्रथम तिल्दा, वंदे मातरम प्रकृति मेहर प्रथम स्थान रोहिणीपुरम, दामिनी गिलहरे स्वरचित कविता प्रथम स्थान नेवरा का रहा। आए हुए अतिथियों को उपहार भेंट किया गया। श्री स्वप्निल श्रीवास्तव में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3