*सर्व कबीर पंथी समाज की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर*

*सर्व कबीर पंथी समाज की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर*

*सर्व कबीर पंथी समाज की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*सर्व कबीर पंथी समाज की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर*
खरोरा।
 सर्व कबीर पंथी समाज की आवश्यक बैठक रविवार को शीतला मंदिर प्रांगण, खरोरा में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के कबीर पंथी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। इस दौरान समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अनिल सोनी, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत खरोरा को संरक्षक तथा गोपाल दास पडवार, सेवानिवृत्त पटवारी, केशला (खरोरा) को अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में जनकराम साहू, केशला एवं श्रीमती किरण सोनी, खरोरा को उपाध्यक्ष, श्रीमती योगेश्वरी साहू, केशला को सचिव तथा श्रीमती दुरपति मानिकपुरी, खरोरा को कोषाध्यक्ष और श्रीमती राखी मानिकपुरी, खरोरा को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामनाथ साहू, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, पचरी; चैनूराम साहू, प्रभारी शाखा प्रबंधक, छड़िया; मोहन महरा, खरोरा; जागेश्वर महरा, खरोरा; भरत दास महंत, बुडेरा; श्रीमती तारणी साहू, खरोरा; श्रीमती शांती साहू, खरोरा; श्रीमती शैल साहू, खरोरा; श्रीमती द्रौपती साहू, खरोरा; श्रीमती हेमकुमारी साहू, खरोरा; श्रीमती किरण महरा, खरोरा; श्रीमती रामेश्वरी साहू, खरोरा; श्रीमती खिलेश्वरी साहू, खरोरा; श्रीमती प्रीति मानिकपुरी, खरोरा; श्रीमती देवंतीन मानिकपुरी, खरोरा; श्रीमती चंपा मानिकपुरी, खरोरा तथा श्रीमती देवकी मानिकपुरी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के प्रत्येक पदाधिकारी एवं सदस्य से प्रतिमाह 100 रुपये सहयोग राशि ली जाएगी, जिसे समाज के खाते में जमा किया जाएगा। साथ ही समाज के पंजीयन कार्य को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं आधार कार्ड की प्रतियां लेकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराई जाएंगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को दोपहर 2:30 बजे समाज की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का स्थान निर्धारित होने पर सदस्यों को इसकी सूचना दी जाएगी।
इस अवसर पर समाज के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3