रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*डॉ. अमीन खान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की सौजन्य मुलाकात*
खरोरा।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित अल्पसंख्यक मोर्चा तथा रायगढ़ जिला सह-प्रभारी, रायपुर ग्रामीण के नेता डॉ. अमीन खान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से उनके रायपुर स्थित निवास पर सौजन्य मुलाकात की।
श्री किरण सिंह देव के दिल्ली स्थित वेदांता अस्पताल में उपचार के बाद छत्तीसगढ़ लौटने पर डॉ. अमीन खान ने उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान दोनों के बीच संगठनात्मक एवं क्षेत्रीय गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान किरण सिंह देव ने क्षेत्रीय प्रभार एवं जिले में संगठन की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र में पार्टी के कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की।
इस अवसर पर खरोरा एवं धरसींवा परिक्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।