हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को निःशुल्क जूता, मोज़ा, कापी ,पेन एवं पठन पाठन समाग्री वितरण किया गया
*===हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को निःशुल्क जूता, मोज़ा, कापी ,पेन एवं पठन पाठन समाग्री वितरण किया गया===*
*दल्ली राजहरा... बालोद जिले के एकमात्र आदिवासी विकास खण्ड डौण्डी के अंतर्गत दल्ली राजहरा नगर पालिका क्षेत्र स्थित श्री गुरु नानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों को हमारे संस्था हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति के द्वारा जूता मोजा कापी, पेन एवं पठन-पाठन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समिति के अध्यक्ष श्री जीवन साहू जी थे कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की संस्था प्रभारी ने किया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान बाचित्तर सिंह संधू जी एवं श्रीमान मिलाप कुर्रे जी उपस्थित रहे विदित हो कि हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति राजहरा के द्वारा प्रतिवर्ष दर्जनों स्कूल में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क जूता, मोजा, एवं कापी पेन का वितरण किया जाता रहा है।
इसी कड़ी में दिनांक 01 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को श्री गुरु नानक प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला दल्ली राजहरा के विद्यालय प्रांगण में लगभग 50 छात्र-छात्राओं को जूता मोजा एवं 130 छात्र-छात्राओं को कापी एवं पेन वितरण किया गया प्रतिवर्ष सेवा समिति दल्ली राजहरा के द्वारा डौण्डी ब्लॉक के कई चिन्हित ग्राम पंचायत एवं वनांचल क्षेत्र के शासकीय स्कूल एवं निजी शिक्षण संस्थानों में स्कूली बच्चों को पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया जाता रहा है इसके अलावा सेवा समिति द्वारा असहाय बेसहारा निराश्रित लोगों के घरों का भी निर्माण किया गया है वृद्ध जनों को ठंड के दिनों में कंबल का वितरण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आर्थिक अनुदान या आर्थिक सहयोग भी की गई है, जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं सेवा करते हुए सेवा समिति को लगभग 6 वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है सेवा समिति द्वारा समाज के हित एवं आर्थिक संबल बनाने की दिशा में किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्य को बालोद जिला ही नहीं बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ से विभिन्न संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा बधाई संदेश संप्रेषित किया जा रहा है समिति के अध्यक्ष श्रीमान जीवन साहू ने कहा है कि आगामी दिनों में दल्ली राजहरा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में गंभीर एवं लंबी बीमारी से ग्रसित असहाय तबके लोगों को मेडिकल समाग्री यथा संभव समिति के द्वारा मुहैया कराया जाएगा जैसे की व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, छड़ी, वाकर मेडिकल उपकरण एंव आर्थिक अनुदान करने पर विचार कर रही है। आज के इस कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमान जीवन साहू श्रीमान बच्चित्तर सिंह संधु श्रीमान मिलाप कुर्रे जी, श्रीमान रोहित कुमार साहू जी श्रीमान शिव कुमार साहू जी एंव भूषण कुमार निर्मलकर जी, के. नारायण जी उपस्थित रहे ।*