*खरोरा को मिली खेल विकास की बड़ी सौगात, 2 करोड़ 84 लाख 51 हजार रुपये के कार्यों का प्रस्ताव स्वीकृत*
रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*खरोरा को मिली खेल विकास की बड़ी सौगात, 2 करोड़ 84 लाख 51 हजार रुपये के कार्यों का प्रस्ताव स्वीकृत*
खरोरा
खरोरा को मिली खेल विकास की बड़ी सौगात, 2 करोड़ 84 लाख 51 हजार रुपये के कार्यों का प्रस्ताव स्वीकृत
खरोरा। नगर के विकास को लेकर एक बड़ी सौगात सामने आई है। पूर्व नगर अध्यक्ष श्री अनिल सोनी एवं वर्तमान नगर अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी के प्रयासों से खरोरा में खेल सुविधाओं के विस्तार एवं उन्नयन के लिए 2 करोड़ 84 लाख 51 हजार रुपये की राशि के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है।
स्वीकृत प्रस्ताव के तहत खेल मैदान एवं स्टेडियम का जीर्णोद्धार तथा नए इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इन विकास कार्यों से नगर के खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खेल अधोसंरचना के विकास से खरोरा की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही, आने वाली पीढ़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं की मजबूत आधारशिला तैयार होगी।
इस विकास सौगात के लिए नगरवासियों की ओर से पूर्व नगर अध्यक्ष श्री अनिल सोनी एवं वर्तमान नगर अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। वहीं, इस स्वीकृति के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति भी नगरवासियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
खेल मैदान, स्टेडियम के जीर्णोद्धार और नए इंडोर स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति को खरोरा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नगरवासियों ने इस सौगात के लिए एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।