रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*ग्राम पंचायत ईल्दा के गोठान में हुआ वृक्षारोपण*
खरोरा
ग्राम पंचायत ईल्दा में रविवार को सरपंच एवं पंचों के नेतृत्व में गोठान परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फलदार एवं छायादार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में पीपल, नीम, जामुन, आंवला सहित विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में सरपंच धनेश कुमार साहू, उपसरपंच उर्मिला धीवर, पंच परशुराम साहू, गोपी राम साहू, सुकालू धीवर, नाथूराम साहू, फिरतू राम साहू, श्रीमती लोकेश्वरी साहू, धनेश्वरी डहरिया, लक्ष्मी धीवर तथा पंचायत सचिव भगत राम देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।