*सेवा संकल्प अभियान के तहत छड़िया स्कूल में बच्चों ने उकेरी स्वच्छ एवं डिजिटल भारत की तस्वीर*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत छड़िया स्कूल में बच्चों ने उकेरी स्वच्छ एवं डिजिटल भारत की तस्वीर*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत छड़िया स्कूल में बच्चों ने उकेरी स्वच्छ एवं डिजिटल भारत की तस्वीर*
*सेवा संकल्प अभियान के तहत छड़िया स्कूल में बच्चों ने उकेरी स्वच्छ एवं डिजिटल भारत की तस्वीर* 
 सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में आज ड्राइंग एवं चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता का विषय “स्वच्छ भारत एवं डिजिटल इंडिया” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर एवं डिजिटल भारत की परिकल्पना को चित्रों में उकेरा। वहीं भाषण प्रतियोगिता का विषय “विगत 25 वर्षों में भारत एवं आने वाले 25 वर्षों में भारत की संकल्पना” रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने भारत की विकास यात्रा और भविष्य के भारत को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों को प्रतियोगिता के लिए ड्राइंग शीट, कलर पेन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
 प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों द्वारा तैयार उत्कृष्ट चित्रों की भव्य चित्रकला प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण कल 19 सितंबर को किया जाएगा तथा इसी अवसर पर न्योता भोज का भी आयोजन होगा। विद्यालय के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि “बच्चों की कल्पना में भविष्य के भारत की तस्वीर दिखाई देती है। स्वच्छ भारत और डिजिटल इंडिया जैसे विषयों के माध्यम से बच्चों को
 रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ राष्ट्र निर्माण की सोच से जोड़ना इस अभियान की सार्थक पहल है।” आयोजन में विद्यालय के शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर एवं भारती तांती की सक्रिय सहभागिता रही, वहीं एनजीओ कार्यकर्ता चंद्रिका कोशले एवं कुसुमलता ने भी आयोजन की तैयारियों तथा विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3