प्रेस विज्ञप्ति....
*भाजपा मंडल धमधा में कार्यसमिति एवं सेवा संकल्प अभियान की संयुक्त बैठक संपन्न*
*धमधा, 14 सितंबर 2026*
भारतीय जनता पार्टी मंडल धमधा की कार्यसमिति बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की कार्ययोजना बैठक मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष श्री शिवेन्द्र परिहार जी उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवा पखवाड़ा अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी एवं कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में मंडल प्रभारी श्री नीलेश अग्रवाल जी ने आगामी कार्ययोजनाओं एवं संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री विजय बघेल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी ने भूकंप जैसी बड़ी त्रासदी के बाद गुजरात को विकास की नई दिशा दी। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अनेक चुनौतियों के बावजूद भारत को विश्व के शिखर पर पहुंचाने का कार्य किया है।
साजा विधानसभा के विधायक श्री ईश्वर साहू जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्धारित 13 कार्यक्रमों में से 9 कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक देशहित में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से आयोजित करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा-समर्पण से जुड़ी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट ने कहा कि "भाजपा के लिए सेवा ही संगठन है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हम अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बूथ स्तर तक चलाया जाएगा।"
इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री बृजेन्द्र दानी जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री रोहित राजपूत जी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री दिलीप गुप्ता जी, वरिष्ठ पार्षद श्री चंद्रिका प्रसाद भट्ट जी, मलिक कुरैशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री नरेश साहू जी, मंडल महामंत्री श्री छगन साहू, उपाध्यक्ष मंजू धीवर, मंडल मंत्री मनोज साहू, जितेंद्र देवांगन, मनमोहन चंदेल, मंगेश्वर वर्मा, दयानंद सिन्हा, सोनिया मिश्रा, श्वेता शर्मा, बलदाऊ पाल, नरोत्तम मंडावी, छत्रपाल चंदेल, याकूब कुरैशी, गिरधारी साहू, योगेश बंजारे, दिनेश यादव, सागर वर्मा, संतोष निर्मलकार, तारण साहू, राघवेंद्र ठाकुर, भगत वर्मा, तुलसी पटेल, रामप्रकाश धीवर, गिरिवर देवांगन, सुनील सिन्हा, शीला शर्मा, राजेश पाल, जागेश्वर मंडावी, रामसिंह साहू, प्रदीप पटेल एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*भवदीय,*
*लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट*
*मंडल अध्यक्ष, भाजपा मंडल धमधा*
*जिला - दुर्ग*