बेमेतरा:-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हसदा में जले 101 आशीर्वाद के दीप
मेघू राणा बेमेतरा/हसदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समिति हसदा में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर 101 दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी जन्मदिन के शुभ अवसर पर मनाया गया कार्यक्रम का उद्देश्य समाज एवं किसानों के हित में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त करना रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों एवं किसान भाइयों ने 101 दीप प्रज्वलित कर सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। दीपों की रोशनी के साथ कार्यक्रम स्थल श्रद्धा, एकता और सेवा भावना से आलोकित हो उठा।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री प्रकाश वर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती संध्या परगनिहा स स प्रबंधक श्री देवलाल सिन्हा जनपद सदस्य रेखा पोषण सिन्हा श्री सेवा राम साहू, श्री दुर्गेश वर्मा, कमल साहू प्रमिला साहू पूर्व सरपंच नेवनारा श्री गंगा राम यादव, डॉ. शंभू लाल साहू, श्री राजेंद्र नायक, श्रीमती अन्नपूर्णा निर्मलकर, श्रीमती उत्तरा साहू, श्री रामेश्वर कुर्रे, श्री नंदू निर्मलकर, श्रीमती बबली, श्री रुपेश सहित बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने सेवा, सहयोग एवं सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन ने ग्रामीण अंचल में आपसी भाईचारे, सेवा भावना और सकारात्मक सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।